Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में अच्छे IGN (इन-गेम नेम) का होना जरुरी है। इससे आप खुद को बेहतर और सबसे अलग दिखा सकते हैं। स्टाइलिश फोंट्स का चलन काफी समय है। इन सभी चीज़ों के बावजूद हर कोई खुद के लिए अलग तरह का नाम बनाना चाहता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि स्टाइलिश नाम किस तरह से तैयार किया जा सकता है।
Free Fire MAX में खास फोंट्स और सिम्बॉल्स के साथ नाम किस तरह बना सकते हैं?
![FancyTextTool एक अच्छी वेबसाइट है](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/7bccc-16065416887933-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/7bccc-16065416887933-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/7bccc-16065416887933-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/7bccc-16065416887933-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/7bccc-16065416887933-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/7bccc-16065416887933-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/7bccc-16065416887933-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/7bccc-16065416887933-800.jpg 1920w)
स्टाइलिश नाम बनाने का तरीका आसान है लेकिन एक चीज़ ध्यान रखनी होगी कि साधारण कीबोर्ड से अनोखा नाम तैयार नहीं किया जा सकता है। आपको स्टाइलिश सिम्बॉल्स और फोंट्स पाने के लिए नेम जनरेटर वेबसाइट का उपयोग करना होगा। Fancytexttool.com, gypu.com, fsybmol.com और fancytextguru.com काफी अच्छे विकल्प रह सकते हैं।
आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके आसानी से नाम बना सकते हैं:
स्टेप 1: ऊपर बताई गई किसी एक वेबसाइट को खोलें और नाम डालें।
स्टेप 2: आपके सामने कई सारे अच्छे विकल्प आ जाएंगे। आप इसमें सिम्बॉल्स को भी जोड़ सकते हैं।
स्टेप 3: उस नाम को होल्ड करके कॉपी करें।
नाम किस तरह से बदल सकते हैं?
Free Fire MAX में नाम बदलना बहुत ज्यादा आसान है। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:
- स्टेप 1: गेम को अपने फोन पर खोलें और प्रोफाइल के बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: नाम के पास येलो रंग का बटन होगा, उसे चुनें।
![नेम चेंज बटन पर क्लिक करें](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/bcff3-16065416026299-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/bcff3-16065416026299-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/bcff3-16065416026299-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/bcff3-16065416026299-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/bcff3-16065416026299-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/bcff3-16065416026299-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/bcff3-16065416026299-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/11/bcff3-16065416026299-800.jpg 1920w)
- स्टेप 3: एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा, वहां पर आपको कॉपी किया गया नाम डालना है। आप नेम चेंज कार्ड या 390 डायमंड्स द्वारा पेमेंट कर सकते हैं।
नाम तुरंत ही बदल जाता है और इसके बाद आप नए नाम के साथ आगे प्रदर्शन कर सकते हैं।