Free Fire Max के लेटेस्ट वर्जन OB36 को PC पर कैसे डाउनलोड करें? OB36 Update : Free Fire Max के डेवेलपर गरेना ने 21 सितंबर 2022 को OB36 का पेच अपडेट रोल-आउट कर दिया था। उस दिन क्लैश स्क्वाड सीजन 14 का आखिरी दिन था। उस दिन कुछ घंटों का डेवेलपर के तरफ से मेंटेनेंस ब्रेक लिया गया था जो शाम तक समाप्त हो गया था। इसके साथ ही सभी गेमर्स ने लेटेस्ट वर्जन को डिवाइस में डाउनलोड कर लिया था और नए कंटेंट को एक्सप्लोर भी किया था।
हर बार की तरह गरेना ने इस लेटेस्ट अपडेट में भी अनोखे और खास बदलाव किये हैं। गेम अरेना और गन पर्मानेंस सिस्टम, Yatsuya कैरेक्टर, वेपन ऑप्टिमाइज़ और अन्य चीजें आदि। इस वजह से हर गेमर्स इस लेटेस्ट वर्जन को PC में भी इंस्टॉल करना चाहते हैं तो आइए इस पर चर्चा करते हैं।
Free Fire Max के लेटेस्ट वर्जन OB36 को PC पर कैसे डाउनलोड करें?
Free Fire Max बैटल रॉयल गेम को अनेक गेमर्स एंड्रॉइड डिवाइस पर PC पर भी खेलना पसंद करते हैं। इस गेम को PC पर डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को एंड्रॉइड एम्यूलेटर की आवश्यकता होती है। इस वजह से गेमर्स इस एम्यूलेटर का उपयोग करके आसानी से किसी भी बैटल रॉयल गेम को PC और लैपटॉप में इंस्टॉल कर सकते हैं। यहां पर कंटेंट क्रिएटर का सबसे फेमस फीचर्स प्रदान करने वाला Bluestacks के बारे में जानकारी दी गई है :
- BlueStacks - https://www.bluestacks.com/download.html
- NoxPlayer - https://www.bignox.com/en/download/fullPackage?formal
- GameLoop - https://www.gameloop.com/
- MEmu - https://www.memuplay.com/download-memu-on-pc.html
- LDPlayer - https://www.ldplayer.net/
ऊपर की तरह हर एम्यूलेटर को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक दी गई है। तो गेमर्स अपनी पसंद के मुताबिक डाउनलोड कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।
एंड्रॉइड एम्यूलेटर को कैसे इंस्टॉल करें?
![एंड्रॉइड एम्यूलेटर (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4dd5b-16563420152567-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4dd5b-16563420152567-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4dd5b-16563420152567-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4dd5b-16563420152567-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4dd5b-16563420152567-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4dd5b-16563420152567-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4dd5b-16563420152567-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4dd5b-16563420152567-1920.jpg 1920w)
गेमर्स को यहां पर कुछ स्टेप्स दी गई है जिन्हें फॉलो करके एंड्रॉइड एम्यूलेटर को अपने गेमिंग पीसी में इंस्टॉल कर सकते हैं :
स्टेप 1: गेमर्स ऊपर से किसी भी आधिकारिक लिंक को क्रोम ब्राउज़र में ओपन कर सकते हैं। उसके बाद डाउनलोड बटन पर टच करें।
स्टेप 2: EXE फाइल डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल बटन पर टच करें।
स्टेप 3: सेट-अप करके समाप्त करें और पेर्मिशन को पूरा करें।
स्टेप 4: इंस्टॉल होने के बाद में खिलाड़ियों को डेस्कटॉप पर लॉन्च प्रोग्राम वाले बटन पर टच करना होगा।
ये प्रोग्राम लॉन्च होने के बाद अपनी पसंद से किसी भी बैटल रॉयल गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।