Garena Free Fire Max में मुफ्त कैरेक्टर्स कैसे प्राप्त करें?

मुफ्त में पाएं कैरेक्टर (Image Credit : Garena)
मुफ्त में पाएं कैरेक्टर (Image Credit : Garena)

Free Characters : Free Fire Max में कैरेक्टर्स गेम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। हर कैरेक्टर में अनोखी ताकत होती है। ये ताकत मैदान पर फाइट के दौरान काफी फायदेमंद होती है। प्लेयर्स इन-गेम स्टोर सेक्शन से डायमंड्स खर्च करके अपनी पसंद के मुताबिक ताकतवर कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।

Ad

Free Fire Max में OB34 अपडेट के बाद इन-गेम लिंक सिस्टम प्रदान किया गया था। ये फीचर्स खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है। इस लिंक का यूज करके प्लेयर्स अपनी पसंद के मुताबिक किसी भी कैरेक्टर को मुफ्त में खरीद सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Garena Free Fire Max में मुफ्त कैरेक्टर्स कैसे प्राप्त करें, नजर डालने वाले हैं।

नोट : फ्री फायर को भारतीय सरकार ने आधिकारिक रूप से बैन किया गया है। इस वजह से मैक्स वर्जन को खेलना उचित मानते हैं।


Garena Free Fire Max में मुफ्त कैरेक्टर्स कैसे प्राप्त करें?

इस बैटल रॉयल गेम के अंदर लिंक सिस्टम सबसे फायदेमंद विकल्प है। ये काफी अनोखा है। इस सिस्टम में प्लेयर्स अपनी पसंद के मुताबिक कैरेक्टर को लिंक कर सकते हैं। हालांकि, कैरेक्टर सिमित समय में ही सिलेक्ट होता है और यह कुल डाउन समय के मध्य में ही चेंज होता है। प्लेयर्स दो तरीके से लिंक प्रोग्रेस को कलेक्ट कर सकते हैं। मैच खेलकर और एक्सचेंज गोल्ड से।

लिंक सिस्टम (Image Credit : Garena)
लिंक सिस्टम (Image Credit : Garena)

हालांकि, गेमर्स एक दिन में कैरेक्टर को अनलॉक नहीं कर सकते हैं। उन्हें प्रतिदिन मिशन पुरे करके लिंक प्रोग्रेस कलेक्ट करना होगा और उसके बाद में जरूरत लिंक प्रोग्रेस की मदद से कैरेक्टर को मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।

Ad

हर कैरेक्टर को मुफ्त में अनलॉक करने के लिए करीबन 13500 लिंक प्रोग्रेस की जरूरत होती है। हर सप्ताह अलग-अलग कैरेक्टर्स को लिंक प्रोग्रेस के मुताबिक अनलॉक कर सकते हैं।


Free Fire Max में मुफ्त कैरेक्टर्स पाने के लिए स्टेप्स

गेमर्स यहां पर दी गई स्टेप्स को फॉलो करके मुफ्त में कैरेक्टर प्राप्त कर सकते हैं:

स्टेप 1: फ्री फायर मैक्स में कैरेक्टर सेक्शन को ओपन करें और राइट साइड में लिंक सिस्टम पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अपनी पसंद के मुताबिक कैरेक्टर का चयन करें। डायलॉग बॉक्स में कैरेक्टर चयन करने के लिए पूछा जाएगा।

स्टेप 3: सिलेक्ट करने के बाद मैच और गोल्ड की मदद से लिंक प्रोग्रेस कलेक्ट कर सकते हैं और मुफ्त में कैरेक्टर प्राप्त कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications