Free Fire Max में मुफ्त डायमंड्स कैसे पाएं?

मुफ्त डायमंड्स पाए (Image Credit : Garena)
मुफ्त डायमंड्स पाए (Image Credit : Garena)

Free Fire Max गेम विश्व का सबसे पसंदीदा बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस के समेत लैपटॉप और PC पर भी खेला जाता है। गेमिंग कम्युनिटी में इस बैटल रॉयल गेम ने काफी कम समय के अंदर पॉपुलैरिटी गैन की है। इस गेम के डेवेलपर प्रत्येक दो महीने के अंदर अपडेट जोड़ते रहते हैं। अपडेट में इन-गेम कॉस्मेटिक और एक्सपेंसिव इनाम प्रदान किये जाते हैं। जैसे गन स्किन, कैरेक्टर्स, पेट्स, ऑउटफिट, एलीट पास और एलीट बडंल आदि। इन इनाम को गेम के अंदर से खरीदने के लिए डायमंड्स करेंसी का यूज करना होता है। हालांकि, ये मुफ्त में नहीं मिलती है। इसे खरीदने के लिए अपने जेब से पैसे खर्च करना होता है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में मुफ्त डायमंड्स कैसे पाएं, नजर डालने वाले हैं।

Ad

नोट : फ्री फायर को भारतीय सरकार ने आधिकारिक रूप से बैन कर दिया गया है। इस वजह से प्लेयर्स मैक्स वर्जन को खेलना उचित मानते हैं।


Free Fire Max में मुफ्त डायमंड्स कैसे पाएं?

गरेना फ्री फायर मैक्स में मुफ्त डायमंड्स पाने के लिए प्लेयर्स को इंटरनेट पर अनेक एप्लिकेशन प्रदान की गई है। यहां पर खास एप्लिकेशन की जानकारी दी गई है:

1) गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड

गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड (Image Credit : Garena)
गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड (Image Credit : Garena)

Free Fire Max की प्रीमियम करेंसी डायमंड्स को मुफ्त में प्राप्त करने के लिए गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड सबसे फायदेमंद ऐप है। इसे गूगल के डेवेलपर ने बनाया था। प्लेयर्स ऐप को डाउनलोड करके प्रोफाइल सेट करें। उसके बाद में सर्वे, प्रश्न और अन्य कार्य को पूरा करके क्रेडिट्स, रिवॉर्ड और अन्य गिफ्ट कार्ड मिलते हैं। इन सभी की मदद से फ्री में डायमंड्स प्राप्त कर सकते हैं।

Ad

2) रिडीम कोड्स

रिडीम कोड्स (Image Credit : Garena)
रिडीम कोड्स (Image Credit : Garena)

रिडीम कोड्स को गरेना के डेवेलपर द्वारा अलग-अलग सर्वर के मुताबिक लॉन्च किया जाता है। ये कोड्स प्लेयर्स को सोशल मिडिया, वेबसाइट और लाइव स्ट्रीम के जरिये मिलती है। प्लेयर्स इन कोड्स का उपयोग रिवॉर्ड रिडेम्पशन वेबसाइट पर कर सकते हैं और मुफ्त में डायमंड्स, पेट्स, कैरेक्टर्स, कॉस्मेटिक ऑउटफिट, बडंल और अन्य इनाम प्राप्त कर सकते हैं।

नोट : ये आर्टिकल राइटर के आधार पर बताया गया है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications