Free Fire Max में मुफ्त Santino कैरेक्टर कैसे हासिल करें?

मुफ्त में Santino कैरेक्टर (Image via Garena)
मुफ्त में Santino कैरेक्टर (Image via Garena)

CHARACTER : Free Fire Max में कैरेक्टर्स गेम का महत्वपूर्ण अंग है। फैंस ताकतवर कैरेक्टर का इस्तेमाल करके हर मैच में बूयाह कर सकते हैं। इन-गेम स्टोर सेक्शन में एक्टिव और पैसिव ताकत वाले कैरेक्टर्स के विकल्प मौजूद है। गेमर्स अपनी पसंद के आधार पर शक्तिशाली कैरेक्टर को अनलॉक कर सकते हैं।

Ad

लेटेस्ट OB39 अपडेट में डेवेलपर ने इन-गेम कैरेक्टर्स को कोइंस से अनलॉक करने का तरीका भी जोड़ दिया है। ये तरीका सभी खिलाड़ियों को काफी फायदा दे रहा है। गेमर्स अपनी पसंद के आधार पर पात्र को अनलॉक कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में मुफ्त Santino कैरेक्टर कैसे हासिल करें?, नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max में मुफ्त Santino कैरेक्टर कैसे हासिल करें?

youtube-cover
Ad

ताकत - शेप स्प्लिटर

Free Fire Max में Santino फायदेमंद कैरेक्टर है जिसमें शेप स्प्लिटर नाम की एक्टिव ताकत है। इस कैरेक्टर की ताकत सिर्फ 60 मिटर के दायरे में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पात्र का क्लोन 12 सेकंड्स तक बनाता है। एक जगह से दूसरी जगह पर टेलीपोर्ट होने के लिए गेमर्स Santino की ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये दुश्मनों को आसानी से चकमा दे सकता है। इसका कुल डाउन समय 80 सेकंड्स का है। गेमर्स 15000 गोल्ड कोइंस और 749 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।


Free Fire Max में Santino को मुफ्त में कैसे खरीदें?

अगर खिलाड़ियों को Santino कैरेक्टर खरीदने के बारे में जानकारी नहीं है। वो यहां पर दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: स्मार्टफ़ोन में फ्री फायर मैक्स गेम को बूट करना होगा। लॉबी स्क्रीन खुलने के बाद में लेफ्ट साइड स्टोर वाली बटन पर टच करें।

स्टेप 2: राइट साइड में कैरेक्टर वाली बटन पर टच करना होगा। सभी कैरेक्टर्स की लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 3: गेमर्स स्क्रॉल करके Santino पात्र पर टच करें। इसकी कीमत 15000 गोल्ड कोइंस है जो हर किसी के पास उपलब्ध होंगे।

स्टेप 4: परचेस वाली बटन पर टच करके गोल्ड कोइंस का पेमेंट करें। पेमेंट सफल होने पर पात्र अनलॉक हो जाएगा।

नोट : आर्टिकल में दी गई जानकारी राइटर के आधार पर है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications