Garena Free Fire (गरेना फ्री फायर) में डायमंड्स सबसे कीमती चीज है। स्टोर सेक्शन से खिलाड़ियों को कॉस्मेटिक और महंगे इनाम को खरीदने के लिए डायमंड्स करेंसी का उपयोग करना पड़ता है। गेम की करेंसी हिरे का उपयोग करके प्लेयर्स महंगी चीज खरीद सकते हैं। जैसे गन स्किन, पेट्स, कैरेक्टर्स और एलीट पास आदि। इन सभी को परचेस कर सकते हैं।
डायमंड्स का टॉप-अप करने के लिए खिलाड़ियों के पास इंटरनेट पर अनेक वेबसाइट्स के विकल्प है। जैसे Games Kharido, Codashop, SESGM और इन-गेम टॉप-अप सेंटर आदि। इन सभी में से किसी भी तरीके का उपयोग करके डायमंड्स का टॉप-अप कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire में डायमंड्स का टॉप-अप कैसे खरीदें, बताने वाले हैं।
Free Fire में डायमंड्स का टॉप-अप कैसे खरीदें?
![डायमंड्स का टॉप-अप (Image Credit : Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/22722-16475781692980-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/22722-16475781692980-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/22722-16475781692980-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/22722-16475781692980-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/22722-16475781692980-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/22722-16475781692980-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/22722-16475781692980-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/22722-16475781692980-1920.jpg 1920w)
Garena Free Fire में डायमंड्स का काफी ज्यादा महत्व है। प्लेयर्स अपनी पसंद के अनुसार किसी भी तरीके का उपयोग करके डायमंड्स को परचेस कर सकते हैं। Games Kharido विश्व की सबसे प्रसिद्व वेबसाइट है। इस वेबसाइट का उपयोग करके प्लेयर्स हिरे का टॉप-अप आसानी से कर सकते हैं। इसके आलावा ये वेबसाइट खिलाड़ियों को बोनस भी प्रदान करती है।
Games Kharido वेबसाइट का उपयोग करके डायमंड्स का टॉप-अप कैसे कर सकते हैं। नीचे स्टेप्स के अनुसार पूरी जानकारी दी गई है।
स्टेप 1: खिलाड़ियों को Games Kharido की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। डायरेक्ट जाने के लिए यहां क्लिक करें।
स्टेप 2: स्क्रीन पर आधिकारिक का पेज खुल जाएगा। गरेना फ्री फायर बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: गेमिंग स्क्रीन पर Facebook और Player ID के विकल्प दिख जाएंगे। किसी भी विकल्प का चयन करके लॉगिन करें।
स्टेप 4: उसके पश्चात खिलाड़ियों को स्क्रीन पर अनेक डायमंड्स टॉप-अप के विकल्प और उसके साथ बोनस दिख जाएगा।
स्टेप 5: अपनी पसंद के अनुसार किसी भी टॉप-अप का चयन करें। उसके बाद कीमत के अनुसार भारतीय तरीके से पेमेंट करें।