Free Fire Max दुनिया का सबसे फेमस और करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा मोबाइल प्लेटफॉर्म पर खेला जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। इस गेम के डेवलेपर्स खिलाड़ियों को प्रत्येक अपडेट में अद्भुद और आकर्षक रिवॉर्ड प्रदान करते रहते हैं। हालांकि, मोबाइल पर ढेर सारे गेमर्स खेलते हैं। पर कुछ गेमर्स बैटल रॉयल गेम को PC पर खेलना पसंद करते करते हैं।
क्योंकि, PC पर गेम खेलने से खिलाड़ियों को फायदा मिलता है, कि फ्रेम रेट शानदार मिलती है। दुश्मनों को काफी दुरी तक किल्स कर सकते हैं। हालांकि, PC पर गेम को डाउनलोड करना इतना आसान नहीं होता है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max को PC पर कैसे इंस्टॉल करें, बताने वाले हैं।
Free Fire Max को PC पर कैसे इंस्टॉल करें?
बैटल रॉयल गेम को ढेर सारे गेमर्स और प्रोफेशनल प्लेयर्स PC पर खेलना पसंद करते हैं। इन गेम्स को PC पर डाउनलोड करने के लिए सॉफ्टवेयर और एंड्रॉइड एम्यूलेटर का उपयोग करना पड़ता है। ये खिलाड़ियों को अनोखे फीचर्स प्रदान करते हैं। एम्यूलेटर की मदद से किसी भी गेम को PC पर डाउनलोड किया जा सकता है। यहां पर खिलाड़ियों के लिए एम्यूलेटर की जानकारी दी गई है:
![Bluestack एम्यूलेटर (Image Credit : Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/07/e5458-16575449312325-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/07/e5458-16575449312325-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/07/e5458-16575449312325-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/07/e5458-16575449312325-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/07/e5458-16575449312325-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/07/e5458-16575449312325-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/07/e5458-16575449312325-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/07/e5458-16575449312325-1920.jpg 1920w)
Bluestack एम्यूलेटर को काफी पहले मार्किट में लॉन्च किया गया था। यह खिलाड़ियों को अनोखे फीचर्स प्रदान करता है। इस एम्यूलेटर की मदद से किसी भी गेम को इंस्टॉल किया जा सकता है। यहां दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: PC में सबसे पहले Bluestacks की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एम्यूलेटर को डाउनलोड करना पड़ेगा।
Bluestacks : डाउनलोड करने के लिए यहां टच करें।
स्टेप 2: डाउनलोड होने के बाद PC में इंस्टॉल करें। प्लेयर्स को गूगल एकाउंट से लॉगिन करना पड़ेगा और पूरा सेट-अप करें।
स्टेप 3: उसके बाद खिलाड़ियों को एम्यूलेटर चालू करके गूगल प्ले स्टोर ओपन करना पड़ेगा।
स्टेप 4: प्लेयर्स सर्च बॉक्स में Free Fire Max को टाइप करें। उसके बाद स्क्रीन पर नतीजें दिख जाएंगे। प्लेयर्स डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल करें। एकाउंट लॉगिन करने के बाद मजा ले।