Free Fire में OB37 एडवांस सर्वर का आवेदन कैसे करें? 

OB37 एडवांस सर्वर (Image via Garena)
OB37 एडवांस सर्वर (Image via Garena)

OB37 : Free Fire Max विश्व का सबसे शानदार बैटल रॉयल गेम है जो हर अपडेट में कॉस्मेटिक और अनोखी चीजों को प्रदान करता है। इस गेम के अंदर HD क्वालिटी, ग्राफ़िक्स, मैप्स, गन स्किन, कलरफुल ऑउटफिट, कैरेक्टर्स और अन्य चीजें प्लेयर्स को आकर्षित करती है।

Ad

डेवेलपर हर दो महीने में गेम के अंदर न्यू अपडेट पेस करते हैं। बता दें, हर अपडेट से पहले एडवांस सर्वर पेश किया जाता है। इस सर्वर में नए फीचर्स का टेस्ट होता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire में OB37 एडवांस सर्वर का आवेदन कैसे करें?, नजर डालने वाले हैं।

नोट : फ्री फायर गेम को भारतीय सरकार ने बैन किया हुआ है। इस वजह से गेमर्स मैक्स वर्जन को खेलना पसंद करते हैं।


Free Fire में OB37 एडवांस सर्वर का आवेदन कैसे करें?

youtube-cover
Ad

Free Fire के डेवेलपर द्वारा हर अपडेट में न्यू चीजें जोड़ी जाती है। इन नए फीचर्स और कॉस्मेटिक आइटम का टेस्ट करने के लिए डेवेलपर कुछ दिनों पहले एडवांस सर्वर लॉन्च करता है। इस सर्वर में आने वाले अपडेट के आइटम का टेस्ट होता है। गेम के अंदर नेक्स्ट OB37 अपडेट जोड़ा जाएगा। ये अपडेट करीबन 15 नवंबर 2022 तक लाइव हो सकता है, लेकिन डेवेलपर के द्वारा एडवांस सर्वर कुछ ही दिनों में जोड़ा जाएगा।

फ्री फायर गेम खेलने वाले प्लेयर्स एडवांस सर्वर में हिस्सा लेने के लिए नीचे दी गई सलाह को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :

स्टेप 1: प्लेयर्स को एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: लॉगिन करने के लिए स्क्रीन पर विकल्प दिख जाएंगे। जैसे फेसबुक और गूगल आदि। प्लेयर्स इन एकाउंट का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। अगर किसी अन्य अकाउंट का उपयोग करते हैं तो स्क्रीन पर एरर देखने को मिल जाएगा

स्टेप 3: हालांकि, लॉगिन होने के बाद में ईमेल आईडी की जरूरत होगी।

ऊपर दी गई सलाह के अनुसार एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। ये रजिस्टर की प्रक्रिया आधिकारिक बयान के आधार पर दी गई है। इसके अलावा गेमर्स के द्वारा रजिस्टर के दौरान ईमेल आईडी दी जाती है।

अगर गेमर्स का चयन डेवेलपर के द्वारा शार्टलिस्ट होता है तो उस खिलाड़ी को एक एक्टिवेशन कोड दिया जाता है। इस कोड की सहायता से गेमर्स आसानी से नए अपडेट से पहले एडवांस सर्वर में जुड़कर नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं। इस सर्वर का एक्सेस सिर्फ चुनिंदा गेमर्स को दिया जाता है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications