Free Fire MAX के OB37 वर्जन को एंड्रॉइड और iOS पर किस तरह से अपडेट करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का OB37 वर्जन रिलीज हो गया है। इस अपडेट में नए मोड्स, पेट्स, हथियार और अन्य चीज़ें आई हैं। इस अपडेट को डाउनलोड करने का तरीका बहुत आसान है लेकिन कई लोगों को इसकी स्टेप्स पता नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB37 वर्जन को एंड्रॉइड और iOS पर डाउनलोड करने के तरीके पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX के OB37 वर्जन को एंड्रॉइड और iOS पर डाउनलोड करने का तरीका

एंड्रॉइड डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

  1. Google Play Store को खोलें।
  2. गेम का नाम सर्च करके उसे खोलें।
  3. गेम खोलने के बाद आपको अपडेट का विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक करें। अगर गेम डाउनलोड नहीं है तो फिर सीधा इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके आप नया वर्जन ही जोड़ सकते हैं।
  4. थोड़े समय का इंतजार करना होगा और फिर अपडेट अपने-आप इंस्टॉल हो जाएगा।

आपको इस चीज़ का ध्यान रखना है कि 1.5 से 2 GB तक की स्टोरेज फोन में खाली हो। इतनी स्टोरेज में आपको गेम को डाउनलोड करना होगा, वरना दिक्कत आ सकती है।


Free Fire MAX के OB37 अपडेट को iOS में डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

  1. आपको App Store अपने iPhone या iPad में खोलना होगा
  2. Free Fire MAX टाइटल को सर्च करें और फिर उपलब्ध ऐप्स पर जाएं।
  3. आपको अपडेट का विकल्प दिख जाएगा, उसपर क्लिक करने पर प्रकिया शुरू हो जाएगी।
  4. डाउनलोड होने के बाद गेम अपने-आप इंस्टॉल हो जाता हिअ कर फिर आप उसे खोलकर नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।

अपडेट के साथ गेम पहले से बेहतर हो गया है। सभी को यह अपडेट पसंद आया है और पिछले वर्जन के मुकाबले सही मायने में बहुत बदलाव दिख रहा है। अगर आपको iOS में डाउनलोड करना है तो फिर अपने पास कम से कम 2 GB की स्टोरेज खाली होनी चाहिए।

App download animated image Get the free App now