Free Fire MAX में इवो गन स्किन्स को नए Evolution द्वारा किस तरह अपग्रेड करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में इवो गन स्किन्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इन स्किन्स का लुक काफी अच्छा रहता है और गन की ताकत में भी सुधार देखने को मिलता है। इवो गन स्किन्स में खास इफेक्ट और एनिमेशन भी रहते हैं। Garena ने हाल ही में नया Evolution इवेंट जारी किया है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि खिलाड़ी यहां से इवो गन स्किन्स का लेवल कैसे बढ़ा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में इवो गन स्किन्स को नए Evolution द्वारा किस तरह अपग्रेड करें?

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX के Evolution इवेंट की शुरुआत हाल ही में हुई है। आप यहां से अपनी इवो गन स्किन्स को कम कीमत में अपग्रेड आकर सकते हैं। यहां पर आपको डायमंड्स खर्च करके स्पिंस करने होंगे और अगर किस्मत रही, तो फिर स्किन अपग्रेड हो जाएगी। यहां पर एक स्पिन की कीमत 25 डायमंड्स हैं और आप 10 स्पिन 225 डायमंड्स में कर सकते हैं।

आपको उन ही स्किन्स को अपग्रेड करना चाहिए, जो आपके पास काफी समय से हो। नई स्किन को अभी अपग्रेड नहीं करना ही अच्छा विकल्प है। आपको बता दें कि स्किन को अपग्रेड करना पूरी तरह से किस्मत पर निर्भर है। आपके डायमंड्स पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकते हैं। शुरुआती स्पिंस में आपको शायद ही स्किन को अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा, थोड़ा समय बिताने के बाद शायद चीज़ें बदल सकती हैं।


इवो गन स्किन को अपग्रेड करने का क्या फायदा है?

youtube-cover

Free Fire MAX में इवो गन स्किन को अपग्रेड करने के दो फायदे हैं। सबसे पहला तो यह है कि स्किन का लुक अच्छा हो जाता है। इसके साथ ही एलिमिनेशन पर सामने आने वाला किल फीड सुंदर नज़र आता है। एनिमेशन का इफेक्ट देखने को मिलता है। इवो गन स्किन के साथ इमोट भी आता है। इसी के साथ स्किन्स की ताकत भी बढ़ती है। इससे डैमेज, रेट ऑफ फायर, रीलोड स्पीड और मूवमेंट स्पीड समेत अन्य चीज़ों में फायदा होता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications