Free Fire MAX के भारतीय सर्वर की कस्टमर सर्विस वेबसाइट का किस तरह से उपयोग करें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

How Use Free Fire MAX Customer Service on Indian Server: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और गेम का आनंद लेना चाहता है। इसके लिए मेहनत करनी होती है। जरुरी यह चीज़ भी है कि गेम में किसी भी तरह की दिक्कत या एरर नहीं हो। इन सभी समस्याओं के लिए डेवलपर्स ने FAQ वेबसाइट बनाई है। आप वहां डेवलपर्स को गेम में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

गेम से जुड़ी चीज़ के लिए सवाल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Free Fire MAX की कस्टमर सर्विस वेबसाइट कैसे उपयोग किया जा सकता है।


Free Fire MAX के भारतीय सर्वर की कस्टमर सर्विस वेबसाइट का जिस तरह से उपयोग करें?

आप छोटी-मोटी जानकारी FAQ सेक्शन से निकाल सकते हैं। नीचे कस्टमर सपोर्ट का उपयोग करने का तरीका दिया गया है:

स्टेप 1: https://ffsupportind.garena.com/hc/en-us पर जाएं और यहां आपको साइन इन करना होगा। कई सारे विकल्प जैसे फेसबुक, गूगल और अन्य आपको लॉगिन के लिए मिलेंगे।

कस्टमर सर्विस (Image via ffsupportind.garena.com)
कस्टमर सर्विस (Image via ffsupportind.garena.com)

स्टेप 2: लॉगिन करने के बाद आपको अपना नाम दिख जाएगा और वहां Submit a Request बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एक रिक्वेस्ट पेज खुल जाएगा, वहां आपको Free Fire MAX को चुनना होगा।

स्टेप 4: आपको यहां सबसे पहले रिक्वेस्ट का प्रकार चुनना है। नीचे आपको कई सारे विकल्प मिल जाएंगे, जिनके लिए आप शिकायत या संपर्क कर सकते हैं:

  • बैन अपील
  • पेमेंट में दिक्कत
  • लॉगिन में दिक्कत
  • गेम में दिक्कत
  • निगेटिव डायमंड्स
  • आयटम्स बग
  • हैकर रिपोर्ट
  • हैकर APK सबमिशन
  • अकाउंट से जुड़ी परेशानियां
  • फीडबैक और सुझाव

स्टेप 5: किसी एक विकल्प को चुनने के बाद आपको पूरी जानकारी डालनी है। डिस्क्रिप्शन बॉक्स में आपको अपनी समस्या को समझाना है और फिर प्रूफ के लिए वीडियो या फोटो लगाना है।

स्टेप 6: सभी जानकारी को एक बार चेक करें और फिर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है। आपकी रिक्वेस्ट पहुंच जाएगी और सपोर्ट टीम कुछ दिनों में आपको इसका जवाब दे सकती है।

आपको सही भाषा में इसे लिखना है और मात्रा मिस्टेक नहीं करनी है। साथ ही चीज़ों को सही तरह से समझाएं। इससे ही आपको जवाब मिल पाएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now