Free Fire MAX में OB35 अपडेट के बाद ग्लू वॉल को प्रोफेशनल प्लेयर्स की तरह उपयोग कैसे करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में ग्लू वॉल का काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि इससे आप कवर तैयार कर सकते हैं। फाइट्स के दौरान बचने के लिए यह सही विकल्प रहता है। कई लोगों को इसे सही तरह से उपयोग करते नहीं आता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में ग्लू वॉल्स को उपयोग करने के सबसे अच्छे तरीकों पर नजर डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX में ग्लू वॉल को प्रोफेशनल प्लेयर्स की तरह उपयोग कैसे करें? (OB35 अपडेट)

5) कैरेक्टर्स और पेट्स

Skyler की मदद से फायदा होगा (Image via Garena)
Skyler की मदद से फायदा होगा (Image via Garena)

ग्लू वॉल की ताकत का कैरेक्टर और पेट्स पर अहम किरदार रहता है। Beaston पेट की मदद से आप ग्लू वॉल को ज्यादा दुरी पर फेंक सकते हैं वहीं Robo से ग्लू वॉल पर अधिक शील्ड प्राप्त कर सकते हैं Skyler पेट से भी ग्लू वॉल्स का मामले में फायदा होता है।


Ad

4) उपयोग करने का समय

उपयोग करने का समय जरुरी है (Image via Sportskeeda)
उपयोग करने का समय जरुरी है (Image via Sportskeeda)

ग्लू वॉल पूरे मैच के दौरान काम आती है और इसी वजह से ग्लू वॉल को सही तरह से उपयोग करना जरुरी है। कई बार ग्लू वॉल खत्म हो जाती है और फिर दिक्कतें आती हैं। इसी कारण सोच-समझकर इसका इस्तेमाल करें।


Ad

3) प्लेसमेंट का काफी किरदार रहता है

youtube-cover

ग्लू वॉल को लगाने की जगह का बड़ा किरदार रहता है। अगर आप सही जगह पर ग्लू वॉल लगाते हैं तो आप कवर बना सकते हैं। साथ ही विरोधी को ब्लॉक कर सकते हैं या फिर किसी जगह पर चढ़ सकते हैं। इसी वजह से प्लेसमेंट का अहम किरदार रहता है।

Ad

2) 360° ट्रिक

360° ट्रिक सबसे खास है (Image via Sportskeeda)
360° ट्रिक सबसे खास है (Image via Sportskeeda)

ग्लू वॉल को अगर आप एक प्रो प्लेयर की तरह उपयोग करना चाहते हैं तो फिर 360° ट्रिक सबसे अच्छा विकल्प रहेगी। आपको चारों ओर से कवर बनाने के लिए हर ओर ग्लू वॉल लगानी होगी।


Ad

1) रिवाइव और टीम की मदद के लिए

youtube-cover

अगर आप स्क्वाड मैच खेल रहे हैं तो फिर ग्लू वॉल का उपयोग करने पर आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है। अगर आपका कोई साथ नॉक है या हेल्थ कम है तो आप ग्लू वॉल का इस्तेमाल करते हुए उसके लिए कवर बना सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद ग्लू वॉल्स को उपयोग करने को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications