Free Fire Max में रिडीम कोड्स का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

रिडीम कोड्स (Image Credit : Garena)
रिडीम कोड्स (Image Credit : Garena)

Free Fire Max विश्व का सर्वश्रेष्ठ बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को गरेना के डेवेल्पर्स ने कुछ ही समय पहले लॉन्च किया था। इस गेम ने काफी कम समय के अंतराल में खिलाड़ियों को आकर्षित किया है। क्योंकि, डेवेलपर प्रतिदिन फीचर्स और रिवॉर्ड पर कार्य करते रहते हैं।

दरअसल, डेवेल्पर्स 20 जुलाई 2022 को गेम के अंदर OB35 अपडेट को शामिल करने वाले हैं। इस अपडेट में भी खिलाड़ियों को अनोखे और एक्सपेंसिव फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। जैसे कैरेक्टर्स, पेट्स, गन स्किन, इमोट्स, बंडल, एलीट पास और ऑउटफिट आदि। इन सभी इनामों और रिवॉर्ड को खरीदने के लिए खिलाड़ियों को अपने जेब से डायमंड्स खर्च करना पड़ता है। हालांकि, अधिकांश गेमर्स डायमंड्स खरीदने में असमर्थ रहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में रिडीम कोड्स का उपयोग कैसे किया जा सकता है, नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max में रिडीम कोड्स का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

गरेना फ्री फायर मैक्स के स्टोर सेक्शन में एक्सक्लूसिव और एक्सपेंसिव रिवॉर्ड उपलब्ध है। उन सभी रिवॉर्ड को खरीदने के लिए गेमर्स डायमंड्स खर्च करते हैं। दरअसल, वह गेमर्स जो डायमंड्स नहीं प्राप्त कर सकते हैं। वह डेवेल्पर्स के द्वारा रिलीज किये गए रिडीम कोड्स को सोशल मिडिया के अनुसार प्राप्त करके रिवॉर्ड रिडेम्पशन नाम की आधिकारिक वेबसाइट पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक रिडीम कोड्स में कुल 12 से 16 कैरेक्टर्स होते हैं। यह एक इंग्लिश और गिनती के कॉम्बिनेशन से बनाया जाता है। वह प्लेयर्स जिसे रिडीम कोड्स का इस्तेमाल करते नहीं आता है। वह यहां पर दी गई स्टेप को आसानी से फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1: Garena Free Fire Max में मुफ्त इनाम प्राप्त करने के लिए रिवॉर्ड्स रिडिम्प्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

स्टेप 2: खिलाड़ियों को फ्री फायर मैक्स एकाउंट से लॉगिन करना होगा।

स्टेप 3: टेक्स्ट बॉक्स में रिडीम कोड पेस्ट करें, और कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।

उसके बाद कोड में मौजूद इनाम फ्री फायर के अंदर मेल बॉक्स में लगभग 24 घंटों के अंदर भेज दिया जाएगा।

स्टेप 4: मेल में जाकर इनाम को कलेक्ट करें।