Free Fire MAX में स्मोक ग्रेनेड को फाइट के दौरान प्रो प्लेयर्स की तरह कैसे इस्तेमाल करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और इसके लिए स्किल्स चाहिए। स्मोक ग्रेनेड का सही उपयोग आपको रैंक पुश और विरोधियों को धराशाई करने में फायदा दिला सकता है। कई लोग सही तरह से इसका उपयोग नहीं करते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि फाइट्स में स्मोक ग्रेनेड कैसे फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में स्मोक ग्रेनेड को फाइट के दौरान प्रो प्लेयर्स की तरह कैसे इस्तेमाल करें?

1) थर्ड पार्टी अटैक से बचने के लिए

youtube-cover
Ad

कई बार आपकी किसी टीम से फाइट होती रहती है और इसी बीच तीसरी टीम फायदा उठाकर किल निकालने की कोशिश करती है। अगर आप उस स्थिति में फंस जाते हैं, तो फिर स्मोक ग्रेनेड आपके फायदे का सौदा बन सकता है। कोई तीसरी टीम आपको स्पॉट नहीं कर पाए, इसके लिए आप आसपास स्मोक कर सकते हैं। इससे बहुत हद तक फायदा मिलने वाला है।


2) खुली जगह में काम आएगा

youtube-cover
Ad

स्मोक ग्रेनेड का सही उपयोग आपको खुली जगह में पता चलता है। अगर आप एक ओपन ग्राउंड पर हैं, तो फिर चारों ओर से आपके ऊपर हमला होने का चांस रहेगा। ऐसे में आप स्मोक ग्रेनेड का उपयोग करके खुद को बचा सकते हैं।


3) जगह बदलने के लिए

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कई बार विरोधी रश कर देते हैं और ऐसे में आपको खुद को बचाना होता है। इस चीज़ में स्मोक ग्रेनेड उपयोग में आ सकता है। आप इसे अप्लाई करके खिलाड़ियों से बचकर अपनी जगह बदल सकते हैं।


4) विरोधियों का ध्यान भटकाएं

youtube-cover
Ad

फाइट्स के दौरान आप अंतिम ज़ोन में स्मोक ग्रेनेड का उपयोग करके विरोधियों का ध्यान भटका सकते हैं। आप किसी और जगह स्मोक करके विरोधियों का ध्यान उधर डाल सकते हैं। उन्हें लगेगा कि वहां विरोधी हैं। आप दूसरी जगह से उन्हें नॉक कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद स्मोक ग्रेनेड के उपयोग को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications