Free Fire MAX में प्रो प्लेयर्स की तरह ग्रेनेड को कैसे उपयोग करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में स्मोक ग्रेनेड्स को कई लोग उपयोग नहीं करते हैं। इसे अमूमन नज़रअंदाज किया जाता है क्योंकि लोग ग्लू वॉल्स और फ्रैग ग्रेनेड पर ज्यादा ध्यान देते हैं। आपको बता दें कि स्मोक ग्रेनेड का सही उपयोग काफी फायदा करा सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि प्रो प्लेयर्स की तरह स्मोक ग्रेनेड्स का कैसे उपयोग कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में प्रो प्लेयर्स की तरह ग्रेनेड को कैसे उपयोग करें?

1) थर्ड पार्टी अटैक्स से बच सकते हैं

youtube-cover
Ad

खिलाड़ियों को थर्ड पार्टी अटैक्स से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। फाइट्स के बीच तीसरी टीम में आ जाती है और आपको नॉक कर देती है। इस दौरान फाइट्स लेने के बजाय बचकर निकलने में ही फायदा है। इस परिस्थिति में स्मोक ग्रेनेड्स काफी ज्यादा काम आ सकते हैं। आप स्मोक करके सभी का ध्यान भटका सकते हैं और बचकर निकल सकते हैं।


2) खुले एरिया में जाने के दौरान

कई बार अगर आप खुले एरिया में जाते हैं और ज़ोन में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, तो विरोधी आपको धराशाई कर देते हैं। आपको खुद को बचाने और आगे बढ़ने के लिए स्मोक ग्रेनेड का उपयोग करना चाहिए। इससे आपको बहुत हद तक फायदा मिल सकता है।


3) जगह को स्विच करने पर

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कई बार आप फाइट्स के दौरान एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में जाते हैं। ऐसा करने पर नॉक होने के चांस रहते हैं। खुद को बचाने के लिए आप बिल्डिंग्स के बीच ग्रेनेड्स फेंक सकते हैं और फिर आसानी से पुश कर सकते हैं। यह खुद को सेफ रखने और आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications