Free Fire MAX में प्रो प्लेयर्स की तरह जोन में रोटेशन कैसे करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई प्रोफेशनल प्लेयर्स की तरह खेलना चाहता है। वो हर निर्णय सोच समझकर लेते हैं और जोन ओर रोटेशन करने के लिए अलग तरीके अपनाते हैं। कई बार इस तरह के तरीके बहुत काम आते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि प्रोफेशनल प्लेयर्स की तरह मैचों के दौरान Free Fire MAX में रोटेशन कैसे किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में प्रो प्लेयर्स की तरह जोन में सही तरह से रोटेशन कैसे करें?

1) सही कैरेक्टर चुनें

youtube-cover
Ad

बैटल रॉयल मोड में आप सही तरह के कैरेक्टर का उपयोग करके जोन से बच सकते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा कैरेक्टर K रहेगा क्योंकि यह लगातार खिलाड़ियों को हीलिंग देता है। इसके अलावा Leon, Kelly/Joseph और Moco जैसे कैरेक्टर्स भी फायदेमंद रह सकते हैं।


2) बीच में लैंड करें

youtube-cover
Ad

मैप में अगर किसी कोने में लैंड करेंगे तो बहुत चांस रहेंगे कि आप सेफ जोन में जाने के लिए लंबी दुरी तय करनी होगी। इसी वजह से आप सेफ रहने के लिए बीच की जगहों पर उतर सकते हैं। इससे आप जोन में बने रहेंगे और दूसरे जाने में रोटेट करना आसान हो जाएगा।


3) अगले सेफ जोन की जानकारी प्राप्त करें

youtube-cover
Ad

इन्फो टूल्स नाम का एक फीचर Free Fire MAX में है और इससे आप सेफ जोन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी वजह से यह काफी अच्छा विकल्प माना जा सकता है।


4) शुरुआत में ही सेफ सर्कल के करीब चले जाएं

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कई लोग जोन में बहुत लेट जाते हैं। ऐसे में बहुत नुकसान होता है और इसी वजह से आपको शुरुआत में जोन में या जोन के करीब पहुंच जाना चाहिए। यह एक फायदेमंद विकल्प रहता है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications