Free Fire MAX में किन तरीकों से आप प्रो प्लेयर्स की तरह ज़ोन रोटेशन कर सकते हैं?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई अंत तक सर्वाइव करना चाहता है क्योंकि इसकी रैंक बढ़ती है। साथ ही अंत तक सर्वाइव करने से जीत के चांस बढ़ते हैं। हालांकि, ऐसा करने के लिए सही तरह से रोटेशन जरुरी है। कई लोग सही तरह से आगे नहीं बढ़ते हैं और ऐसे में उन्हें नुकसान होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम प्रोफेशनल प्लेयर्स की तरह रोटेट करने के तरीकों को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में किन तरीकों से आप सही तरह से ज़ोन रोटेशन कर सकते हैं?

1) मैप के बीच के एरिया में लैंड करें

youtube-cover
Ad

लैंडिंग का रोटेशन में सबसे अहम किरदार रह सकता है। अगर आप मैप को कोने में लैंड करेंगे, तो फिर रोटेशन मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में सेफ ज़ोन में रोटेशन को आसान करने के लिए आपको बीच के एरिया में लैंड करना चाहिए। इससे ज्यादातर समय आप सेफ ज़ोन में रहेंगे और दूसरी जगह जाना भी आसान हो जाएगा।


2) इन्फो टूल का इस्तेमाल करें

youtube-cover
Ad

इन्फो टूल एक ऐसी चीज़ है, जिससे Free Fire MAX में आने वाले ज़ोन के बारे में पता चल जाता है। इसी वजह से आपको अगर सेफ ज़ोन की असली जगह जाननी, तो इन्फो टूल की तलाश करें और इसका इस्तेमाल करें। इससे पहले ही आने वाले ज़ोन के बारे में पता चल जाता है। ऐसे में आपको गेम के दौरान काफी ज्यादा फायदा हो सकता है।


3) सेफ सर्कल में पहले चले जाएं

youtube-cover
Ad

जब भी ज़ोन बनता है, तो फिर टाइमिंग शुरू हो जाती है। ऐसे में आपको शुरुआत में ही ज़ोन के अंदर चले जाना चाहिए। इससे काफी ज्यादा फायदा मिलता है। जैसे ही ज़ोन शिफ्ट हो, समय खराब किए बिना ज़ोन में जाएं और एक जगह पर सेट हो जाएं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications