Garena Free Fire विश्व का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को 111 डॉट्स स्टूडियो ने बनाया था। 12 फरवरी 2022 को भारतीय सरकार ने गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से गेम को रिमूव कर दिया गया है। इसके आलावा बैटल रॉयल गेम खेलने वाले खिलाड़ियों के पास सिर्फ फ्री फायर मैक्स को एक्सेस करने का ऑप्शन बचा हुआ है।गरेना फ्री फायर मैक्स गूगल प्ले स्टोर पर करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है। इस गेम के अंदर बिलकुल फ्री फायर की तरह फीचर्स मौजूद है। इसके आलावा फ्री फायर मैक्स को खेलते समय खिलाड़ियों को सर्वर और अन्य समस्याओं की परेशानी देखने को मिल रही है। खैर, इस आर्टिकल क्या Free Fire Max भारत में प्रतिबंधित है, बताने वाले हैं।क्या Free Fire Max भारत में प्रतिबंधित है?गरेना फ्री फायर मैक्स (Image Credit : Garena)\गरेना फ्री फायर मैक्स गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर मौजूद है। इसके आलावा फ्री फायर मैक्स के अंदर खिलाड़ियों को बिलकुल फ्री फायर की तरह फीचर्स मिल रहे हैं। प्लेयर्स इस गेम को प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर सकते हैं।Aditya Raj Kaul@AdityaRajKaulBIG: India bans 54 more Chinese apps.11:23 AM · Feb 14, 202269321485BIG: India bans 54 more Chinese apps. https://t.co/i68bZuCwzyभारतीय सरकार ने फ्री फायर और इसके साथ अन्य 54 एप्लिकेशन को बैन किया है। इन सभी एप्लिकेशन के जरिये महत्वपूर्ण डेटा चाइना में जा रहा था। इसलिए, भारत ने इन एप्लिकेशन को बैन करने का निर्णय लिया था। इस लिस्ट में फ्री फायर मैक्स मौजूद नहीं है। हालांकि, वर्तमान में फ्री फायर को खोलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, फ्री फायर को बैन किया गया है तो सभी प्लेयर्स फ्री फायर मैक्स को डाउनलोड कर रहे हैं। इसलिए, खिलाड़ियों को सर्वर और अन्य परेशानियाँ देखने को मिल रही है।इस बैटल रॉयल गेम को भविष्य में काफी खिलाड़ियों के द्वारा पसंद किया जाएगा। क्योंकि, इस गेम के डेवलेपर्स प्रत्येक अपडेट में गेमिंग अनुभव को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।