क्या वास्तव में Sigma बैटल रॉयल गेम Free Fire Max को टक्कर दे रहा है?

Sigma बैटल रॉयल गेम और Free Fire Max
Sigma बैटल रॉयल गेम और Free Fire Max

Sigma : गेमिंग कम्युनिटी में बैटल रॉयल गेम सबसे पॉपुलर है। क्योंकि, हर गेम की खासियत फीचर्स पर निर्भर होती है। अगर दुनिया में कोई भी गेम वायरल होता है। उसका सबसे बड़ा कारण क्वालिटी वाला ग्राफिक्स और अनोखे रिवार्ड्स होते हैं।

Ad

पिछले कुछ दिनों से Sigma बैटल रॉयल गेम गेमिंग कम्युनिटी में सुर्खिया बटोर रहा है। क्योंकि, इस गेम ने काफी कम समय के अंदर Free Fire और Max वर्जन खेल रहे प्लेयर्स को आकर्षित किया है। खैर, इस आर्टिकल में हम क्या वास्तव में Sigma बैटल रॉयल गेम Free Fire Max को टक्कर दे रहा है?, चर्चा करने वाले हैं।


क्या वास्तव में Sigma बैटल रॉयल गेम Free Fire Max को टक्कर दे रहा है?

Free Fire Max

Free Fire Max के डाउनलोड (Image via Garena)
Free Fire Max के डाउनलोड (Image via Garena)

वर्तमान में Free Fire Max भारतीय कम्युनिटी का सबसे अनोखे और जबरदस्त फीचर्स प्रदान करने वाला बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर ढाई साल पहले लॉन्च किया गया था। इस गेम को 100+ मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है और 4.2 स्टार रेटिंग दी हुई है। इसके अलावा फ्री फायर मैक्स का साइज 616 MB का है जिसे डाउनलोड कर सकते हैं। हर दो महीने में गरेना के डेवेलपर शानदार फीचर्स और अनोखे आइटम के साथ बदलाव लाते हैं।

Ad

Sigma बैटल रॉयल

Sigma बैटल रॉयल गेम की खास जानकारी
Sigma बैटल रॉयल गेम की खास जानकारी

वर्तमान में Sigma बैटल रॉयल गेम काफी सुर्खियों में है। क्योंकि, इस गेम को कुछ सप्ताह पहले गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया था। गेम लॉन्च करने के कुछ ही क्षणों के बाद काफी तेजी से डाउनलोड करने की संख्या बढ़ रही थी। सिग्मा गेम को 48 घंटों के लिए प्ले स्टोर पर लॉन्च किया था और इस समय के बीच में 500K खिलाड़ियों के द्वारा गेम इंस्टॉल किया गया था।

Ad

Sigma गेम के प्रसिद्ध होने की सबसे बड़ी वजह है, कि इस गेम का साइज 280MB है और इतने कम साइज में कलरफुल ग्राफिक्स और शानदार आइटम प्रदान किए हैं। इस वजह से फ्री फायर और मैक्स वर्जन खेलने वाले सभी प्लेयर्स सिग्मा बैटल रॉयल गेम की तरफ आकर्षित हो रहे हैं और सिग्मा ने भी मैक्स वर्जन को पूरी तरह टक्कर दी है।

हालांकि, गूगल के डेवेलपर ने प्राइवेसी प्रोग्राम के विरुद्ध में सिग्मा गेम को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है, लेकिन भविष्य में उम्मीद है। सिग्मा गेम को रिलॉन्च किया जाएगा। क्योंकि, सिग्मा बैटल रॉयल गेम के फीचर्स मैक्स वर्जन को आसानी से टक्कर दे सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications