Free Fire के लिए 2020 में ईस्पोर्ट्स सिन जबरदस्त रहा है। 2021 में Free Fire के कई सारे अलग-अलग टूर्नामेंट्स एनाउंस हो चुके हैं। इसमें से कुछ आधिकारिक और कुछ अनाधिकारिक है। Qualcomm के बाद बाद एक और चिपसेट बनाना वाली कंपनी Mediatek ने टेलिकॉम कंपनी Jio के साथ पार्टनरशिप की है और Free Fire का एक ओपन टूर्नामेंट घोषित किया है। इसका नाम Free Fire Gaming Masters है। View this post on Instagram A post shared by JioGames (@jiogames)इस इवेंट का आयोजन 13 जनवरी 2021 से 1 मार्च 2021 तक होने वाला है। इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 12.5 लाख रूपये की इनामी राशि है और यहां सिर्फ TPP फॉर्मेंट में डुओ और सोलो मोड होंगे। ये रही Free Fire Gaming Masters द्वारा सामने आई सारी अन्य जानकारी की लिस्ट (Image via Jio Games)ये भी पढ़ें:- 5 भारतीय Free Fire युट्यूबर्स जिनके चैनल पर 2020 तक सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स रहे हैंFree Fire Gaming Masters का फॉर्मेट और रजिस्ट्रेशन से जुडी जानकारीये प्रतियोगिता तीन स्टेज में आयोजित होगी- डुओस, सोलोस और ग्रैंड फाइनल्स। फाइनल्स का आयोजन 2 मार्च 2021 को होने वाला है। इस दौरान मुकाबले बरमूडा, कालाहारी और पुर्गाटोरी में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पड़ाव डुओस सोलोस ग्रैंड फाइनल्सरजिस्ट्रेशन की जानकारीप्रतियोगिता के रजिस्ट्रेशन 29 दिसंबर 2020 से शुरू हो गए हैं और ये 9 जनवरी 2021 को खत्म होंगे। इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप रजिस्टर कर सकते हैं:स्टेप 1: इस लिंक पर क्लिक करके इसे खोलें। स्टेप 2: Free Fire Gaming Masters के बैनर पर क्लिक करें और टूर्नामेंट के विकल्प पर जाएं। स्टेप 3: इसके बाद आपको ज्वाइन को चुनना है और लॉगिन/एकाउंट बनाना है। स्टेप 4: आपको अपनी सारी जानकारी डालनी हैं। स्टेप 5: अंत में आपको टर्म्स और कंडीशन एक्सेप्ट करते हुए सबमिट करना है। ये भी पढ़ें:- 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किये गए 5 मोबाइल गेम्स, Free Fire शीर्ष पर