Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में आने वाले फीचर्स की लिस्ट

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर को कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया। मुख्य वर्जन से पहले एडवांस सर्वर में चीज़ों को टेस्ट किया जाता है और फिर मुख्य वर्जन में गेम को लाया जाता है। दरअसल, इसमें कुछ फीचर्स को लाया गया जिन्हें फेस्ट किया जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम एडवांस सर्वर में मौजूद सभी फीचर्स को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में आने वाले फीचर्स की लिस्ट

1) कैरेक्टर

एक मिस्ट्री कैरेक्टर मौजूद है (Image via Garena)
एक मिस्ट्री कैरेक्टर मौजूद है (Image via Garena)

Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में एक मिस्ट्री कैरेक्टर है और इसमें पास Rebel Rush नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप तेजी से आगे बढ़ सकते हैं और इसका कूलडाउन 40 सेकंड्स का है।


2) नया पेट

यह नया पेट काफी अच्छा है (Image via Garena)
यह नया पेट काफी अच्छा है (Image via Garena)

Free Fire के एडवांस सर्वर में Fang नाम का कैरेक्टर आया है। इस कैरेक्टर के पास Wolfpack Bond नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की ताकत से आप 10 EP हासिल कर सकते हैं, अगर आपके पास फुल HP हो। अगर HP कम हो तो फजिर आप EP की जगह HP मिलती है।


3) सोशल आइलैंड

यह एक नया मोड है (Image via Garena)
यह एक नया मोड है (Image via Garena)

सोशल आइलैंड को Free Fire MAX में टेस्ट किया जा रहा है। इसमें आप ट्रेनिंग कर सकते हैं और कुछ फाइट्स भी ले सकते हैं। यह मनोरंजन करने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।


4) एयरशिप पर चढ़ सकते हैं

youtube-cover

एक नई एयरशिप को बैटल रॉयल मोड में लाया गया है। यह एक जगह से दूसरी जगह आती है। इसे ज़िपलाइन की तरह उपयोग किया जा सकता है।


5) वेपन सेक्शन में गैलेरी का फीचर

यह फीचर काफी अच्छा रहेगा (Image via Garena)
यह फीचर काफी अच्छा रहेगा (Image via Garena)

एडवांस सर्वर में एक नया गैलरी फीचर जोगा गया है और यह वेपन सेक्शन का हिस्सा है। दरअसल, इसमें आपको गन्स और अन्य चीज़ों की जबरदस्त तस्वीरें देखने को मिलेगी और आप वेपन्स के बारे में अच्छे से जान पाएंगे।

नोट: इस समय भारत में Free Fire बैन है लेकिन MAX वर्जन अभी भी उपलब्ध है। इसी कारण आप इस वर्जन को खेल सकते हैं और सभी फीचर्स उसमें भी आएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports