Free Fire MAX में मौजूद सभी रेंज के स्कोप्स पर एक नज़र

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई फाइट्स में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। गेम में क्लोज रेंज के साथ ही दुरी पर भी लड़ाई देखने को मिलती है। दुरी पर लड़ाई करने के लिए स्कोप बनाए गए है, जिससे एक्यूरेसी बढ़ती है। क्लोज रेंज में भी इससे फायदा होता है। इस आर्टिकल में हम गेम में मौजूद सभी स्कोप्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में मौजूद सभी रेंज के स्कोप्स पर एक नज़र

1- रेड डॉट

रेड डॉट स्कोप (Image Credit: BlueStacks)
रेड डॉट स्कोप (Image Credit: BlueStacks)

रेड डॉट स्कोप को अमूमन क्लोज रेंज में उपयोग किया जाता है। इसी के साथ मीडियम रेंज में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको क्लोज रेंज में काफी अच्छा विजन दिखता है।


2- 2x स्कोप

2x स्कोप (Image Credit: Total Gaming/YT)
2x स्कोप (Image Credit: Total Gaming/YT)

2x स्कोप को रेड डॉट के मुकाबले एक्यूरेसी के मुकाबले में ज्यादा अच्छा विकल्प माना जा सकता है। यह थोड़ा ज्यादा ज़ूम रहता है। इस क्लोज रेंज में उपयोग कर सकते हैं लेकिन यह मुख्य रूप से मिड रेंज के लिए बेहतर चीज़ है।


3- 4x स्कोप

4x स्कोप कई लोग उपयोग करते हैं
4x स्कोप कई लोग उपयोग करते हैं

4x स्कोप को उन लोगों के लिए उपयोग किया जा सकता है, जो मूव कर रहे हैं। इसी के साथ आप दूर मौजूद विरोधियों की जगह पता लगा सकते हैं। यह स्कोप अमूमन असॉल्ट राइफल्स को लॉन्ग और मिड रेंज में उपयोग करने वाले लोगों के लिए अच्छा विकल्प है।


4- थर्मल स्कोप

थर्मल स्कोप (Image Credit: Ultra Game Freak/YT)
थर्मल स्कोप (Image Credit: Ultra Game Freak/YT)

थर्मल स्कोप का उपयोग करके आप उन विरोधियों को तेजी से स्पॉट कर सकते हैं, जो दिखते नहीं है। इसकी रेंज मीडियम है और कैम्पर्स की जगह पता लगाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।


5- स्नाइपर स्कोप (8x)

AWM स्नाइपर 8x स्कोप (Image Credit: Mobile Playground/YT)
AWM स्नाइपर 8x स्कोप (Image Credit: Mobile Playground/YT)

Free Fire MAX में 8x स्कोप का उपयोग करके आप लॉन्ग रेंज में विरोधियों को आसानी से स्पॉट कर सकते हैं। वो इसी के साथ सीधा सिर को निशाना बना सकते हैं। यह AWM और KAR 98 जैसी गन्स के साथ पहले से लगा हुआ रहता है।

App download animated image Get the free App now