Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को भारत में काफी पसंद किया जाता है। फैंस सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों के कंटेंट क्रिएटर्स को भी पसंद करते हैं। Mr Triple R उनमें से हैं। उनका असली नाम रजौर रहमान रेस्वी है और वो अपने शानदार गेमप्ले के कारण चर्चा का विषय रहते हैं। इस आर्टिकल में हम बंगलादेश के इस कंटेंट क्रिएटर के स्टैट्स और ID पर नज़र डालेंगे।
Mr. Triple R की Free Fire MAX ID, स्टैट्स और अन्य जानकारी
Mr. Triple R की Free Fire MAX ID 728027523 है और वो 75 लेवल पर हैं। वो मौजूदा समय में किसी भी गिल्ड में मौजूद नहीं हैं। नीचे उनके स्टैट्स मौजूद हैं:
करियर स्टैट्स
![Mr. Triple R के करियर स्टैट्स (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/7229d-16696144423866-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/7229d-16696144423866-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/7229d-16696144423866-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/7229d-16696144423866-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/7229d-16696144423866-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/7229d-16696144423866-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/7229d-16696144423866-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/11/7229d-16696144423866-1920.jpg 1920w)
Mr. Triple R ने 6033 मैचों में हिस्सा लेते हुए 1037 में जीत दर्ज की है। इसी बीच वो 17641 किल कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 3.53 का है। उन्होंने डुओ मोड में 6468 मैच खेले हैं और इसमें से उन्हें 509 में जीत मिली है। वो यहां 20608 किल करने में सफल हुए हैं और इसी बीच उनका K/D रेश्यो 3.46 का है। Mr. Triple R ने सोलो मोड में 7186 मैचों में उपस्थिति दर्ज कराई है। इसमें से उन्होंने 856 में जीत दर्ज की है। उन्होंने 22513 किल किए हैं और उनका K/D रेश्यो 3.56 का है।
नोट: इस आर्टिकल में बताए गए स्टैट्स 20 अप्रैल 2024 तक के हैं। आगे जाकर अगर वो ज्यादा मैच खेलते हैं, तो संख्या में सुधार आ सकता है। रैंक स्टैट्स इस आर्टिकल में शामिल नहीं हैं क्योंकि उन्होंने मौजूदा रैंक सीजन में कोई मुकाबला नहीं खेला है।
यूट्यूब चैनल
रजौर रहमान रेस्वी ने अपने चैनल की शुरुआत दिसंबर 2018 को की थी। वो अभी तक 1700 से ज्यादा वीडियो डाल चुके हैं। उनके चैनल पर 5.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो बांग्लादेश के सबसे बड़े गेमिंग क्रिएटर्स में से एक हैं।