LEAK : Free Fire Max में Mystery शॉप से कॉस्मेटिक आइटम प्राप्त करना सबसे फायदेमंद तरीका माना जाता है। इस तरीके की सहायता से गेमर्स काफी कम कीमत में आइटम प्राप्त कर सकते हैं। डेवेलपर इन-गेम समय के आधार पर न्यू Mystery शॉप जोड़ते रहते हैं। हाल ही में प्रसिद्ध डेटा माइनर BB Bhai ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट अपलोड किया है।लीक के मुताबिक इन-गेम 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक इवेंट चलने वाला है। इसमें गेमर्स महंगे इनाम को प्राप्त कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में Mystery Shop लीक हुआ : जानें छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर डालने वाले हैं। Free Fire Max में Mystery Shop लीक हुआ : जानें छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी View this post on Instagram Instagram PostFree Fire Max में न्यू Mystery शॉप में खिलाड़ियों को दो ग्रैंड प्राइज आइटम मिलने वाले हैं। इसमें दोनों ही बंडल मौजूद है। इसके अलावा गेमर्स पेट्स, स्किन और अन्य बूयाह पास आइटम प्राप्त कर सकते हैं। इसमें दोनों कस्टम बंडल काफी अनोखे दिखाई दे रहे हैं। जिसमें Hero बंडल और Adventuring Princess बंडल है। इसके अलावा मेल और फीमेल चरित्र के लिए खास ऑउटफिट मिलेंगे। ये इवेंट काफी जल्द इन-गेम जुड़ने वाला है। गेमर्स डायमंड्स खर्च करके आइटम को हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। इस Mystery शॉप में खिलाड़ियों को कुल 90% डिस्काउंट मिल रहा है, जो स्पिन करने पर जानकारी मिल जाएगी। फ्री फायर मैक्स में अलग-अलग सर्वर पर Mystery शॉप दूसरे पार्ट में रमजान के खास अवसर पर देखने को मिलेगा। इन-गेम न्यू इवेंट, कंटेंट और अन्य चीजें जुड़ने से पहले ही आइटम्स का खुलासा कर दिया जाता है। क्योंकि, प्रसिद्ध डेटा माइनर्स को आने वाले सभी इवेंट और खास आइटम्स की जानकारी मिल जाती है। ये जानकारी सभी माइनर्स उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार रिवील कर देते हैं। डेटा माइनर्स के द्वारा दी गई जानकारी भरोसेमंद होती है।