Free Fire MAX में जल्द ही नई इवो स्किन की हो सकती है एंट्री, कुछ दिनों में सभी को मिलेगा सरप्राइज?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में नई इवो गन स्किन को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। अगर यह सही साबित होते हैं तो फिर गेम में Evo AN94 - Evil Howler स्किन आने वाली है। VIP Clown भारतीय कम्युनिटी में एक प्रसिद्ध डाटा माइनर हैं। उन्होंने थोड़े समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने नई स्किन दिखाई है। यह स्किन देखने में बहुत ही तगड़ी लग रही है।

Ad

Free Fire MAX में नई Evo AN94 गन स्किन आ सकती है

इवो स्किन को Free Fire MAX में बहुत पसंद किया जाता है। इसका बड़ा कारण यह है कि इसका लुक बहुत तगड़ा रहता है। साथ ही आप आसानी से अपने अनुसार गेम में बदलाव कर सकते हैं। इससे चीज़ें काफी ज्यादा बेहतर हो जाती है। Garena लगातार चीज़ें लाता रहता है लेकिन यह सबसे खास चीज़ों में गिनी जाएगी।

Ad

VIP Clown की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार नई AN94 - Evil Howler स्किन भारत में थोड़े समय बाद उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही सिंगापुर और बांग्लादेश में भी यह स्किन आ सकती है। यउन्होंने यह भी बताया है कि इसे 7 दिसंबर से 11 दिसंबर 2022 के बीच लाया जाएगा। माना जा रहा है कि स्किन Faded Wheel में आ सकती है।

पहले भी इस तरह की स्किन Faded Wheel में ही आई है। Luck Royale इवेंट्स फ्री नहीं रहते हैं। इसमें आपको डायमंड्स का उपयोग करके चीज़ें हासिल करनी होंगी।

Ad

हर बार की तरह इवो स्किन के साथ Free Fire MAX में आपको इमोट, किल इफेक्ट्स, हिट इफेक्ट्स और अनोखी ताकत मिलती है। इन सभी चीज़ों के लिए आपको लेवल 7 तक अपग्रेड भी करना होगा।

इवो गन्स को पाना आसा है लेकिन अपग्रेड करना मुश्किल है (Image via Garena)
इवो गन्स को पाना आसा है लेकिन अपग्रेड करना मुश्किल है (Image via Garena)

आपको गन स्किन तो कम कीमत में मिल जाती है। हालांकि, उसे अपग्रेड करने में दिक्कतों का सामना पड़ता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications