Garena Free Fire एक बैटल रॉयल गेम है। ये खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए इन-गेम ढेर सारे आइटम, इनाम और फीचर्स जोड़ता रहता है। कुछ दिनों पहले ही Free Fire ने खिलाड़ियों के लिए OB29 अपडेट में Dimitri कैरेक्टर को शामिल किया है। इसके आलावा सभी प्लेयर्स Dimitri कैरेक्टर को जल्द-से-जल्द खरीदना चाहते हैं। ये ताकतवर कैरेक्टर के साथ बेहद फायदेमंद है। खैर, इस आर्टिकल में हम Dimitri कैरेक्टर को कब तक अनलॉक कर सकते हैं, बताने वाले हैं।
Free Fire में Dimitri कैरेक्टर को कब तक अनलॉक कर सकते हैं?
![](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/4d015-16284872552503-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/4d015-16284872552503-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/4d015-16284872552503-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/4d015-16284872552503-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/4d015-16284872552503-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/4d015-16284872552503-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/4d015-16284872552503-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/4d015-16284872552503-800.jpg 1920w)
Free Fire में Dimitri एक अग्रेसिव कैरेक्टर है, जिसे सभी प्लेयर्स काफी पसंद कर रहे हैं। Dimitri एक्टिव एबिलिटी वाला कैरेक्टर है, जिसमें हीलिंग हार्टबीट नाम की ताकत उपलब्ध है। इस कैरेक्टर का इस्तेमाल करके खिलाड़ी रैंक पुश, अच्छे किल्स, टीममेट्स की मदद और 1 vs 4 क्लच आसानी से कर सकते हैं। इसकी ताकत का उपयोग करते हैं तो यह खिलाड़ी के ऊपर एक CD बनाता है, जो मैदान पर करीबन 10 सेकंड्स के लिए मौजूद होती है। इस CD के अंदर खिलाड़ी को डैमेज नहीं होता है। अगर दुशमन CD के अंदर आकर फाइट करता है, तो खिलाड़ी को डैमेज होता है।
Free Fire में Dimitri कैरेक्टर को कब तक अनलॉक कर सकते हैं?
![Free Fire में Dimitri कैरेक्टर को कब तक खरीदा जाएगा](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/47943-16284877992563-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/47943-16284877992563-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/47943-16284877992563-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/47943-16284877992563-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/47943-16284877992563-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/47943-16284877992563-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/47943-16284877992563-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/08/47943-16284877992563-800.jpg 1920w)
Garena Free Fire में Dimitri कैरेक्टर्स को कुछ ही दिनों में इन-गेम इवेंट के माध्यम से जोड़ा जाने वाला है। इस इवेंट सेक्शन में Dimitri कैरेक्टर को खरीदने वाले खिलाड़ियों को इन-गेम हिस्सा लेना होगा। उसके बाद ही Dimitri कैरेक्टर को इवेंट से परचेस कर सकेंगे। ये इवेंट 12 अगस्त 2021 को गेम के अंदर शामिल किया जाएगा। इस इवेंट के दौरान ढेर सारी चीज़ें शामिल हो सकती है, तो सभी प्लेयर्स गेम के अंदर बने रहें। इसके आलावा कुछ ही दिनों में चौथी एनिवर्सरी भी शामिल होने वाली है, जिसमें खिलाड़ियों को कम कीमत में अच्छे आइटम मिलने वाले हैं। तो sportskeeda के अपडेट के साथ बने रहें।