Create

Free Fire MAX के OB33 अपडेट की संभावित रिलीज डेट और एडवांस सर्वर का शेड्यूल

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गेम में लगातार अपडेट्स आते रहते हैं और इसी वजह से फीचर्स को जोड़ा जाता है। नए फीचर्स, मोड्स और कैरेक्टर्स के साथ गेम फिर नए जैसा महसूस होता। Free Fire MAX का अगला OB33 वर्जन करीब है क्योंकि एडवांस सर्वर रिलीज किया जा चुका है। इसी कारण जल्द ही गेम में नया अपडेट प्रवेश कर सकता है।


Free Fire MAX के OB33 अपडेट की संभावित रिलीज डेट

Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड सीजन का अंत 24 मार्च को होने वाला है (Image via Garena)
Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड सीजन का अंत 24 मार्च को होने वाला है (Image via Garena)

Garena के पिछले कुछ अपडेट क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन के एक दिन पहले या एक दिन बाद आए हैं। इसी वजह से उम्मीद लगाई जा रही है कि Free Fire MAX का OB33 वर्जन 23 या 24 मार्च को रिलीज होगा। आपको बता दें कि मौजूदा सीजन का अंत 24 मार्च को देखने को मिलेगा। अभी तक आधिकारिक रूप से ऐलान देखने को नहीं मिला है।

हर बार सोशल मीडिया हैंडल्स पर नए अपडेट की जानकारी मिल जाती है और आने वाले समय में डेवलपर्स अपडेट देते हुए नजर आएंगे। इस अपडेट के साथ ही Free Fire MAX थोड़े समय के लिए ब्रेक पर जाएगा। OB33 पैच के रिलीज के साथ गेम में कुछ बदलाव आएंगे और इसी वजह से थोड़े समय तक गेम मेंटेनेंस ब्रेक पर जाएगा।

नोट: इस आर्टिकल में संभावित तारीख बताई गई है और अभी आधिकारिक रूप से कोई भी ऐलान देखने को नहीं मिला है।


एडवांस सर्वर का शेड्यूल और अन्य जानकारी

एडवांस सर्वर अभी जारी है और जल्द ही इसका अंत होगा (Image via Garena)
एडवांस सर्वर अभी जारी है और जल्द ही इसका अंत होगा (Image via Garena)

एडवांस सर्वर शुरू हो गया है और यह एक हफ्ते तक चलता है। 10 तारीख को इसकी शुरुआत देखने को मिली थी और यह सर्वर 17 मार्च तक चलने वाला है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment