Free Fire Max में OB36 एडवांस सर्वर का रजिस्ट्रेशन और संभावित तारीख 

एडवांस सर्वर (Image Credit : Garena)
एडवांस सर्वर (Image Credit : Garena)

Garena Free Fire Max को करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा मोबाइल प्लेटफॉर्म पर खेला जाता है। प्रत्येक अपडेट में अनोखे और कॉस्मेटिक फीचर्स प्रदान किये जाते हैं। गेम के अंदर डेवेलपर प्रत्येक दो महीने में फीचर्स और आइटम्स का बदलाव करते हैं।

नया वर्जन गेम के अंदर शामिल होने से पहले डेवेलपर एडवांस सर्वर को प्रदान करते हैं। इस सर्वर में बग्स और ग्लिच का टेस्ट किया जाता है। उसके बाद पेच अपडेट के माध्यम से डेवेलपर इन-गेम इनाम को जोड़ते हैं। गेम के अंदर फिलहाल में OB35 अपडेट जोड़ा था और अब OB36 के एडवांस सर्वर का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में OB36 एडवांस सर्वर का रजिस्ट्रेशन और संभावित तारीख बताने वाले हैं।


Free Fire Max में OB36 एडवांस सर्वर का रजिस्ट्रेशन और संभावित तारीख

OB36 एडवांस सर्वर (Image Credit : Garena)
OB36 एडवांस सर्वर (Image Credit : Garena)

पिछले कुछ अपडेट के अनुसार Free Fire Max में OB36 अपडेट भी दो महीने के अंदर रिलीज किया जाएगा। प्रत्येक अपडेट में क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन समाप्त होने के एक दिन पहले पेच अपडेट रिलीज कर दिया जाता है। डेवेलपर ने नेक्स्ट वर्जन को 14 सितंबर 2022 को शेड्यूल किया है।

इस वर्जन को गेम के अंदर जुड़ने से पहले एडवांस सर्वर की तारीख आने वाली है। अगर पिछले एडवांस सर्वर से अंदाजा लगाया जाए तो ये सर्वर 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच में देखने को मिल सकता है। अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं आई है।

एडवांस सर्वर रिलीज होने से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस आवेदन से डेवेलपर द्वारा सिमित संख्या में खिलाड़ियों का चयन किया जाता है, और इन प्लेयर्स को एक्टिवेशन कोड प्रदान किया जाता है।


रजिस्ट्रेशन की महत्वपूर्ण जानकारी

youtube-cover

Free Fire Max में नए एडवांस सर्वर से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सबसे फायदेमंद है। इस आवेदन से खिलाड़ियों को एडवांस सर्वर का एक्टिवेशन कोड प्राप्त होता है। अगर किसी प्लेयर्स को रजिस्ट्रेशन की सलाह नहीं पता है तो यह पर स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है।

स्टेप 1: गेमर्स को सबसे पहले एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: गेमर्स को उसके बाद लॉगिन करना पड़ेगा। जैसे फेसबुक, गूगल और अन्य आदि।

स्टेप 3: गेमर्स पूरा करने के बाद एक फॉर्म स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। उसके बाद नीचे दी गई डिटेल्स को फॉर्म के अंदर फील करें।

  1. नाम
  2. ईमेल एड्रेस
  3. फ़ोन नंबर

स्टेप 4: गेमर्स ये सभी जानकारी डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्टर करने की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

ये प्रोसेस पूरी होने के बाद डेवेल्पर्स के सिस्टम में डेटा स्टोर हो जाएगा। उसके बाद खिलाड़ियों को एडवांस सर्वर के एक दिन पहले एक्टिवेशन कोड ईमेल के अनुसार प्राप्त हो जाएगा। तो गेमर्स एडवांस सर्वर से जुड़ने के लिए एप्लिकेशन की मदद से एक्टिवेशन कोड को डालकर अंदर जा सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications