Free Fire Max में OB39 एडवांस सर्वर : एक्टिवेशन कोड के लिए आवेदन कैसे करें?, APK रिलीज होने की तारीख और छोड़ी-बड़ी जानकारी 

OB39 एडवांस सर्वर (Image via Garena)
OB39 एडवांस सर्वर (Image via Garena)

OB39 :Free Fire Max में OB38 अपडेट जनवरी में जोड़ा गया था जो काफी सफल रहा है। प्रत्येक दो महीने में गेम के अंदर ओपन बीटा का लेटेस्ट अपडेट जोड़ा जाता है। हर अपडेट के दो सप्ताह पहले एडवांस सर्वर रिलीज किया जाता है, जिसमें कॉस्मेटिक और नए आइटम का अनुभव मिलता है।

अब OB39 एडवांस सर्वर की जानकारी उपलब्ध है, जो मार्च में रिलीज हो जाएगा। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में OB39 एडवांस सर्वर : एक्टिवेशन कोड के लिए आवेदन कैसे करें?, APK रिलीज होने की तारीख और छोड़ी-बड़ी जानकारी पर प्रकाश डालने वाले हैं।


Free Fire Max में OB39 एडवांस सर्वर : एक्टिवेशन कोड के लिए आवेदन कैसे करें?, APK रिलीज होने की तारीख और छोड़ी-बड़ी जानकारी

Garena ने उनकी आधिकारिक एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर दर्शकों को समय की सीमा रिलीज करते हुए अपडेट जारी किया है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर एडवांस सर्वर 10 मार्च 2023 को उपलब्ध होगा और उसी दिन से प्लेयर्स फाइल को डाउनलोड कर सकेंगे।

10 मार्च से 16 मार्च तक एडवांस सर्वर रनिंग पर रहेगा (Image via Garena)
10 मार्च से 16 मार्च तक एडवांस सर्वर रनिंग पर रहेगा (Image via Garena)

उपलब्ध जानकारी के अनुसार एडवांस सर्वर 10 मार्च 2023 से शुरू हो जाएगा। जबकि वो 16 मार्च 2023 तक रनिंग पर रहेगा। इस समय सीमा के बीच में गेमर्स नए फीचर्स और कॉस्मेटिक आइटम का मजा ले सकते हैं।

हालांकि, वर्तमान में एडवांस सर्वर की वेबसाइट चालू नहीं हुई है। डेवेलपर काफी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट को शुरू कर देंगे। जहां जाकर प्लेयर्स आवेदन कर सकेंगे।


Free Fire Max में OB39 एडवांस सर्वर के एक्टिवेशन को प्राप्त करने के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

Free Fire Max में एडवांस सर्वर का रजिस्टर करने की प्रक्रिया कुछ दिन बाद शुरू हो जाएगी। प्लेयर्स यहां पर दी गई स्टेप्स के मुताबिक एडवांस सर्वर के लिए रजिस्टर कर सकते हैं:

स्टेप 1: प्लेयर्स को एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। डायरेक्ट जाने के लिए यहां पर टच करें।

लॉगिन करने के विकल्प दिख जाएंगे (Image via Garena)

लॉगिन करने के विकल्प दिख जाएंगे (Image via Garena)

स्टेप 2: लॉगिन करने के लिए स्क्रीन पर विकल्प दिख जाएंगे। जैसे फेसबुक और गूगल आदि। प्लेयर्स इन एकाउंट का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। अगर किसी अन्य एकाउंट का उपयोग करते हैं तो स्क्रीन पर एरर देखने को मिल जाएगा

स्टेप 3: हालांकि, लॉगिन होने के बाद में ईमेल आईडी के अनुसार एक्टिवेट करें। ज्वाइन बटन पर टच करके एडवांस सर्वर की प्रोफाइल को सेट करें।

स्टेप 4: गेमर्स OB39 एडवांस सर्वर की ऐप को डाउनलोड करके समय और तारीख के अनुसार एक्सेस करें।

हालांकि, प्लेयर्स का चयन गरेना के डेवेलपर द्वारा किया जाता है। सिमित संख्या में प्लेयर्स को एक्टिवेशन कोड मिलता है। उन कोड के अनुसार में नए फीचर्स और आइटम का आनंद ले सकते हैं।