Free Fire Max में OB41 एडवांस सर्वर APK रिलीज होने की संभावित तारीख, डाउनलोड लिंक और अन्य जानकारी 

OB41 रिलीज होने की संभावित तारीख (Image via Garena)
OB41 रिलीज होने की संभावित तारीख (Image via Garena)

GUIDE : Free Fire Max दुनिया का लोकप्रिय बैटल रॉयल टाइटल गेम है जिसे करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा मोबाइल प्लेटफॉर्म पर खेला जाता है। वर्तमान में इन-गेम खिलाड़ियों को कई अनोखे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। हालांकि, हर दो महीने में खिलाड़ियों के द्वारा इन-गेम लेटेस्ट अपडेट जोड़ा जाता है। जिसके अनुसार गेम के अंदर कई बदलाव देखने को मिलते हैं।

हालांकि, हर पेच अपडेट से पहले इन-गेम खिलाड़ियों को एडवांस सर्वर देखने को मिलता है। इस एडवांस सर्वर पर खिलाड़ियों को कई अनोखे बदलाव और न्यू चीजों का टेस्ट देखने को मिलता है। खैर, इस आर्टिकल हम Free Fire Max में OB41 एडवांस सर्वर APK रिलीज होने की संभावित तारीख, डाउनलोड लिंक और अन्य जानकारी नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max में OB41 एडवांस सर्वर APK रिलीज होने की संभावित तारीख, डाउनलोड लिंक और अन्य जानकारी

एडवांस सर्वर संभावित तारीख (Image via Garena)
एडवांस सर्वर संभावित तारीख (Image via Garena)

गरेना ने उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर एडवांस सर्वर के समय के लेकर चर्चा की है। ये सर्वर 21 जुलाई 2023 को शुरू होने वाला है। उसी दिन आधिकारिक वेबसाइट पर APK प्रस्तुत हो जाएगी। इस वजह से प्लेयर्स 21 जुलाई 2023 से OB41 अपडेट के एडवांस सर्वर की APK को डाउनलोड करना शुरू कर सकते हैं।

फाइल भी खिलाड़ियों को एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। हालांकि, जिन खिलाड़ियों ने एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर जाकर एक्टिवेशन कोड के लिए आवेदन किया होगा। उन खिलाड़ियों को ईमेल के माध्यम अनुसार कोड प्रदान किया होगा। उस कोड के अनुसार एडवांस सर्वर की APK को डाउनलोड करके एक्सेस कर सकते हैं और न्यू फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।


Free Fire Max में OB41 एडवांस सर्वर की APK को डाउनलोड और इंस्टॉल करने की पूरी जानकारी

स्टेप 1: स्मार्टफ़ोन में Free Fire Max एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। यहां क्लिक करके डायरेक्ट जा सकते हैं।

स्टेप 2: गेमर्स फेसबुक और गूगल का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।

लॉगिन करने के विकल्प (Image via Garena)
लॉगिन करने के विकल्प (Image via Garena)

अगर प्लेयर्स Free Fire Max के एडवांस सर्वर के पेज को पहली बार एक्सेस करते हैं। खिलाड़ियों को वैलिड ईमेल आईडी डालना होगा।

स्टेप 3: स्क्रीन के बीचे में APK को डाउनलोड करने का बटन देखने को मिल जाएगा।

वर्तमान में विकल्प एक्टिवेट नहीं है। क्योंकि, एडवांस सर्वर की शुरुआत नहीं हुई है जो 21 जुलाई 2023 से होने वाली है। तारीख के बाद में बटन देखने को मिल जाएगा। पिछले एडवांस सर्वर की साइज 800MB की थी। इस वजह से आने वाले सर्वर की साइज भी कम-ज्यादा हो सकती है।

स्टेप 4: डाउनलोड होने के बाद में इंस्टॉल करें।

एक्टिवेशन कोड डालना होगा।
एक्टिवेशन कोड डालना होगा।

स्टेप 5: गेमर्स गिस्ट अकाउंट की मदद से भी लॉगिन कर सकते हैं। डायलॉग बॉक्स के टेक्स्ट बॉक्स में एक्टिवेशन कोड को डालना होगा।

कोड वैलिड होने पर खिलाड़ियों को एक्सेस मिल जाएगा। वो इन-गेम जाकर न्यू फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications