प्रसिद्ध ईस्पोर्ट्स संस्था Force One Esports ने Free Fire का भारतीय रोस्टर घोषित किया

Force One Esports
Force One Esports

Free Fire ईस्पोर्ट्स सिन के लिए 2020 जबरदस्त साबित हुआ है और अब 2021 में भी यही उम्मीद होगी। अगले साल दो इंडिया चैंपियनशिप टूर्नामेंट्स का आयोजन किया जाएगा और इसके अलावा दो प्रो-लीग्स भी होंगे

Ad

इनकी इनामी राशि करोडो में है। इसके अलावा Qualcomm की भी बड़ी प्रतियोगिता है, जिसकी इनामी राशि ₹50 लाख रूपये है और Free Fire की इस प्रतियोगिता का नाम Snapdragon Conquest है।

Ad

ये भी पढ़ें:- Free Fire को PC में डाउनलोड करने और खेलने का सबसे आसान तरीका

2021 में कई सारे अलग-अलग टूर्नामेंट्स होने वाले हैं और ऐसे में कोई भी ईस्पोर्ट्स संस्था खुदको आगे बढ़ाना चाहेगी। इसके चलते हर एक प्लेयर लगातार तैयार करते जा रहा है। हाल ही में एक और प्रसिद्ध ईस्पोर्ट्स संस्था ने अपने Free Fire रोस्टर की घोषणा की।

Force One Esports असल में भारत की एक प्रोफेशनल गेमिंग टीम है। लंबे इंतजार के बाद आखिर उन्होंने Free Fire रोस्टर की घोषणा करते हुए आने वाले टूर्नामेंट्स को रोचक बना दिया है। दरअसल, उन्होंने Kingz God टीम को अपने साथ जोड़ लिया। उन्होंने इसकी घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर की।

Force One Esports का Free Fire इंडिया रोस्टर

  • F1 DV (इन-गेम लीडर )
  • F1 Honey Design (फ़िल्टर स्नाइपर)
  • F1 Addiction (असॉल्टर)
  • F1 Four Arms (सपोर्ट)

Force One Esports असल में भारतीय ईस्पोर्ट्स संस्था है। इसकी शुरुआत फरवरी 2020 में हुई थी और इसके मालिक Pain RV और Pain Dragon है। उनकी Call of Duty Mobile और PUBG Mobile की लाइनअप भी मौजूद है। उनकी COD Mobile टीम असल में एशिया की सबसे बढ़िया टीम है।

Force One असल में कई प्रतियोगिता के फाइनल्स का हिस्सा रह चुके हैं जिसमें ESL India Premiership, QUME Bitcoin Event, The Porusplay Main Event और अन्य कई इवेंट्स शामिल हैं /

ये भी पढ़ें:- दिसंबर 2020 में 50 स्टाइलिश नाम जिन्हें आप Free Fire के लिए उपयोग कर सकते हैं

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications