V-Badge : Free Fire Max में V-बैज एक अनोखा आइटम है जिसे कंटेंट क्रिएटर और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रदान किया गया है। ये बैज प्लेयर्स की प्रोफाइल में दिखाई देता है जो प्रोफाइल में चार चाँद लगा देता है। इस बैज को डेवेलपर ने OB25 के समय जोड़ा गया था। तब से लेकर प्रत्येक प्लेयर्स इस बैज को प्राप्त करने की पूरी कोशिश करते हैं।
हालांकि, इस बैज को पाने के लिए खिलाड़ियों को पार्टनर प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना पड़ता है। उसके बाद में प्लेयर्स आसानी से हिस्सा लेकर बैज को प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए शर्तें और नियम बनाए गए है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में पार्टनर प्रोग्राम : जुड़ने की सलाह और V बैज को पाने की जरूरते नजर डालने वाले हैं।
Free Fire Max में पार्टनर प्रोग्राम : जुड़ने की सलाह और V बैज को पाने की जरूरते
![ये फायदे मिलते हैं (Image Credit : Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/6e476-16612353300801-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/6e476-16612353300801-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/6e476-16612353300801-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/6e476-16612353300801-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/6e476-16612353300801-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/6e476-16612353300801-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/6e476-16612353300801-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/6e476-16612353300801-1920.jpg 1920w)
इस बैज को प्राप्त करने के बाद खिलाड़ियों को काफी फायदे मिलते हैं और Free Fire Max गेम के अंदर एडवांस फीचर्स को एक्सेस करने का अवसर भी मिल जाता है, साथ-ही-साथ फ्री डायमंड्स और अन्य इनाम भी मिलते हैं। यहां पर सुविधाएं देख सकते हैं:
- गेम के अंदर मुफ्त इनाम कस्टम रूम कार्ड और डायमंड्स
- यूजर को एडवांस सर्वर का एक्सेस मिलेगा
- सोशल मिडिया एकाउंट पर बैटल रॉयल टाइटल का फीचर
- गिव-वे के कोड्स
- गेमर्स आसानी से टीम के साथ बात-चित कर सकता है
- ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में जुड़ने का अनोखा फीचर
- एक्सक्लूसिव मर्चेंडिश
- फाइनेंसियल कंपनसेशन
- आधिकारिक टीम से बात करने का मौका
![शर्तें और नियम (Image Credit : Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/20308-16612355056477-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/20308-16612355056477-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/20308-16612355056477-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/20308-16612355056477-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/20308-16612355056477-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/20308-16612355056477-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/20308-16612355056477-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/08/20308-16612355056477-1920.jpg 1920w)
गरेना Free Fire Max में प्लेयर्स को पार्टनर प्रोग्राम की वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए नियम और शर्तें पूरी करना पड़ता है। यहां पर सभी शर्तें और जरूरते दी गई है:
- यूट्यूब चैनल पर 100 हजार सब्सक्राइबर्स होना चाहिए
- आखरी 30 दिन में 80% फ्री फायर मैक्स का कंटेंट हो और 300 हजार व्यूज होना चाहिए
- आधिकारिक चैनल पर क्रिएटर बढ़िया वीडियो, हानि नहीं पहुंचे और आकर्षित कंटेंट होना चाहिए
- सोशल मिडिया और चैनल पर प्रतिदिन कंटेंट अपलोड हो
- गेमिंग को पैशन की तरह फॉलो करें
- इस फिल्ड में वर्क हार्ड करना पड़ेगा
Free Fire Max में पार्टनर प्रोग्राम की वेबसाइट पर आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1: प्लेयर्स को Partner Program की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। डायरेक्ट जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।
स्टेप 2: स्क्रीन पर वेबसाइट का पेज खुल जाएगा। उसके बाद में राइट साइड अप्लाई नाउ बटन पर टच करें। स्क्रीन पर गूगल फॉर्म खुल जाएगा।
स्टेप 3: प्लेयर्स को सभी जानकारी भरनी पड़ेगी। जैसे चैनल का नाम, सब्सक्राइबर्स काउंट, कंटेंट का टाइप और अन्य जानकारी आदि।
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और एप्लिकेशन को भेजें।
उसके बाद अगर प्लेयर्स की सभी डिटेल्स गरेना की शर्तें और नियम का पालन करती है तो प्लेयर्स को स्लॉट प्रदान किया जाएगा, और बैज मिल जाएगा।