Free Fire की बड़ी प्रतियोगिता का हुआ ऐलान, Qualcomm ने रखी 50 लाख रुपयों की इनामी राशि

Free Fire 
Free Fire 

प्रोसेसिंग चिप बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी Qualcomm Technologies अब भारत में अपना पहला Free Fire टूर्नामेंट आयोजित करने वाला है। ये प्रतियोगिता Snapdragon Conquest के अंदर आता है और इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताओं को आयोजित करना है।

Ad

भारतीय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्किट है और गेमिंग सिन भी भारत में धीरे-धीरे बेहतर होते जा रहा है। PUBG Mobile की वजह से भारत में ईस्पोर्ट्स सिन आगे बढ़ा था और इसके खिलाडियों ने अन्य गेम्स में भी हिस्सा लेना शुरू कर दिया। इसके चलते Free Fire समेत अन्य प्रसिद्ध गेम्स के भी भारत में इवेंट्स देखने को मिलने लगे।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए 15,000 रुपयों में 5 सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स के विकल्प

हाल ही में Free Fire के बड़े इवेंट का अंत हुआ था और अब भारतीय फैंस के लिए गेम का एक और बड़ा इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसके चलते फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित है।


Qualcomm Snapdragon Conquest: Free fire Open 2020

मोबाइल चिप बनाने के लिए फेमस Qualcomm Technologies ने अपनी सबसे पहली ईस्पोर्ट्स प्रतियोगिता की घोषणा की। इसे Snapdragon Conquest नाम के ईस्पोर्ट्स प्रोग्राम के अंदर लाया गया है। Snapdragon Conquest असल में Qualcomm के एक हिस्सा है जो सालभर में अलग-अलग इवेंट आयोजित करेगा।

Snapdragon Conquest के पहले सीजन में Garena Free Fire की प्रतियोगिता भी होगी। Qualcomm असल में Snapdragon Conquest: Free fire Open 2020 नाम की प्रतियोगिता का आयोजन करने वाला है। साथ ही इसकी इनामी राशि 50,00,000 रूपये होगी। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीम होगी और खिलाडी भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

अबतक रजिस्ट्रेशन की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। हालांकि, इसके लिए कोई भी रजिस्ट्रेशन या एंट्री फी नहीं होगी। जल्द ही इस प्रतियोगिता के बारे में अन्य जानकारी भी सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Games Kharido और Codashop पर से Free Fire के लिए डायमंड्स का टॉप-अप कैसे करें?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications