Stats Comparison: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के बैटल रॉयल मोड को काफी लोग खेलते हैं। Represent Gaming और AK FF दोनों ही बेहतरीन यूट्यूबर हैं और गेमप्ले वीडियो डालते हैं। इस आर्टिकल में हम उन दोनों के बैटल रॉयल स्टैट्स पर नज़र डालेंगे और जानेंगे कि कौन बेहतर है।
Represent Gaming vs AK FF: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स हैं?
Represent Gaming
Represent Gaming की Free Fire MAX ID 543600763 है और वो 71 लेवल पर हैं। उनका IGN Represent YT है और नीचे उनके बैटल रॉयल स्टैट्स हैं:

Represent Gaming ने 1466 स्क्वाड मैचों में से 265 में जीत प्राप्त की है। उन्होंने 3315 एलिमिनेशन किए हैं और उनका K/D रेश्यो 2.76 का है। उन्होंने 554 डुओ मैचों में जगह बनाते हुए 73 में जीत प्राप्त की है। वो 1235 किल कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 2.57 का रहा है। Represent Gaming ने 1403 सोलो मैचों में हिस्सा लिया है और इसमें से 62 में उनकी जीत हुई है। वो सिर्फ 2135 किल करने में सफल हुए हैं और उनका K/D रेश्यो 1.59 का है।
AK FF
AK FF की Free Fire MAX ID 557850050 है और वो 74 लेवल पर हैं। उनका IGN AK.Free.Fire है और नीचे उनके बैटल रॉयल स्टैट्स हैं:

AK FF ने स्क्वाड मोड में अब तक 8108 मैच खेले हैं और उन्हें 1491 में जीत मिली है। वो 35906 किल कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 5.43 है। डुओ मोड में उन्होंने 5158 मैच खेलते हुए 805 जीते हैं। वो इसी बीच 15851 एलिमिनेशन करने में सफल हुए हैं और उनका K/D रेश्यो 3.64 का है। AK FF ने 4512 सोलो मैचों में से 492 जीते हैं। वो 9996 किल कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 2.49 का है।
तुलना
Represent Gaming और AK FF दोनों के बैटल रॉयल मोड में स्टैट्स अच्छे हैं। K/D रेश्यो के हिसाब से देखें, तो AK FF स्क्वाड, डुओ और सोलो मोड में आगे हैं।
गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।