Weapon Royale Leak : Free Fire Max के अंदर डेवेलपर समय के तौर पर इन-गेम अनोखी और कॉस्मेटिक गन स्किन जोड़ते रहते हैं। प्रत्येक गन स्किन को अनोखे तरीके से तैयार किया जाता है। क्योंकि, हर स्किन के स्टैट्स में परिवर्तन किया जाता है जो कि मैदान पर उपयोग करने पर खिलाड़ियों को फायदा प्रदान कर सके। हालांकि, सोशल मिडिया की जानकारी अनुसार SVD राइफल स्टैट्स के साथ भारतीय सर्वर लीक होने के संदेश मिले हैं। इस आर्टिकल में हम वेपन रॉयल के लीक होने वाले मैसेज पर चर्चा करने वाले हैं। Free Fire Max में भारतीय सर्वर पर दूसरा वेपन रॉयल लीक होने का मैसेज View this post on Instagram Instagram PostFree Fire Max इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एक दिलचस्प उठाने वाला बैटल रॉयल गेम है। ये गेम खिलाड़ियों को प्रीमियम अनुभव, बेहतर ग्राफ़िक्स, मैप्स, कैरेक्टर्स, इमोट्स और गन स्किन जैसे फीचर्स प्रदान करता है। हालांकि, भारतीय सर्वर पर प्रसिद्ध गेमिंग पेज जिसे "macbruh_ff" के नाम से जानते हैं। इस पेज पर भारतीय सर्वर के लिए वेपन रॉयल लीक का मैसेज देखा है। इस पोस्ट में SVD के खास स्टैट्स मौजदू है जो खिलाड़ियों को काफी आकर्षित कर रहे हैं।ये वेपन खिलाड़ियों को वेपन रॉयल सेक्शन के भीतर प्रदान की जाएगी। गेमर्स इस गन स्किन को डायमंड्स की मदद से अनलॉक कर सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वेपन रॉयल के साथ में काफी मजेदार इनाम भी जोड़े जाएंगे। Free Fire Max में SVD सबसे ताकतवर राइफल मानी जाती है। ये गन केवल डिसप्ले और सप्लाई ड्रॉप्स के माध्यम से मिलती है जिसमें पहले से 4x स्कोप अटैच होता है। प्लेयर्स इस गन का उपयोग करके आसानी से दुश्मनों को किल्स कर सकते हैं। इस गन स्किन को काफी अनोखे तरीके से डिजाइन किया हुआ है। ये गन वेपन रॉयल में शामिल होने के बाद प्लेयर्स आसानी से डायमंड्स खर्च करके स्किन को प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि, ये मैदान पर काफी लाभदायक होंगी।