Free Fire में Chrono कैरेक्टर के साथ अग्रेसिव पेट्स जोड़ने के अच्छे विकल्प 

Image Credit: ff. garena. com
Image Credit: ff. garena. com

Garena Free Fire भारत में सबसे ज्यादा प्लेयर्स के द्वारा खेला जाता है। इस बैटल रॉयल गेम के अंदर काफी महंगे कैरेक्टर्स और पेट्स के विकल्प मौजूद है, जिन्हें स्टोर सेक्शन से डायमंड्स का उपयोग करके खरीदा जाता है।

Free Fire में Chrono एक ताकतवर कैरेक्टर है जिसमें टाइम टर्नर नाम की ताकत मौजूद है। अगर इस कैरेक्टर्स के साथ अच्छे पेट्स को पेयर करते हैं। तो इन दोनों का कॉम्बिनेशन दुश्मनों के लिए खतरनाक साबित होता है। खैर, इस आर्टिकल में हम Chrono कैरेक्टर के साथ अग्रेसिव पेट्स जोड़ने के 3 अच्छे विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire में Chrono कैरेक्टर के साथ अग्रेसिव पेट्स जोड़ने के 3 अच्छे विकल्प

#1 - Beaston

Free Fire में Beaston
Free Fire में Beaston

Garena Free Fire के अंदर Beaston में हेल्पिंग हैंड नाम की ताकत मौजूद है। अगर Chrono के साथ Beaston को पेयर करते हैं तो मैदान पर काफी फायदा होता है। यह पेट मुश्किल समय में प्लेयर को स्मोक, ग्रेनेड, ग्लू वॉल प्रदान करता है। इन सभी का उपयोग करके दुश्मनों से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:-Free Fire के अंदर DJ Alok के साथ पेट्स जोड़ने के 3 बेहतर विकल्प


#2 - Rockie

Free Fire में Rockie
Free Fire में Rockie

Rockie में स्टे चील नाम की ताकत मौजूद है, अगर इस पेट को Chrono के साथ पेयर करते हैं तो काफी फायदा हो सकता है। यह पेट कैरेक्टर के कुल डाउन टाइम को 6% से 15% तक कम करता है। ऐसा करने पर Chrono टाइम टर्नर का काफी अच्छे से इस्तेमाल कर सकता है।


#3 - Detective Panda

Free Fire में Detective Panda
Free Fire में Detective Panda

Free Fire में Detective Panda में पांडा ब्लेसिंग्स नाम की ताकत मौजूद है। अगर Chrono के साथ Panda को पेयर करते हैं तो रैंक मोड के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि ये पेट कैरेक्टर को 4HP से 10HP प्रदान करता है।

नोट:- इस आर्टिकल में पेट्स का चयन राइटर के आधार पर किया गया है, लेकिन सभी प्लयेर की पसंद अलग-अलग होती है।

ये भी पढ़ें:- Jonty Gaming की Free Fire UID, डिस्कॉर्ड लिंक, स्टैट्स, कुल कमाई, और अन्य जानकारी जुलाई 2021

Edited by Sawan E-Sports
Be the first one to comment