Free Fire में DJ Alok सबसे ताकतवर कैरेक्टर है। हालांकि, इन-गेम खिलाड़ियों के लिए अनेक कैरेक्टर्स के विकल्प है जिनकी ताकत को खिलाड़ियों के द्वारा कम आंका जाता है। DJ Alok खिलाड़ियों को मैदान पर दो ताकत प्रदान करता है। पहला खिलाड़ी की मूवमेंट स्पीड को बढ़ाता है और दूसरा खिलाड़ी की HP को बढ़ाता है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम DJ Alok की तरह 3 ताकतवर कैरेक्टर्स पर नजर डालने वाले हैं। जिन्हें खिलाड़ियों के द्वारा कम आंका जाता है।
Free Fire में OB30 अपडेट के बाद DJ ALok की तरह 3 ताकतवर कैरेक्टर्स जनकी ताकत को कम आंका जाता है
प्लेयर्स नीचे मौजूद लिस्ट में से किसी भी कैरेक्टर का चयन कर सकते हैं।
#1 - D-Bee

D-Bee कैरेक्टर मैदान पर DJ Alok की तरह मूवमेंट स्पीड को बढ़ाता है। हालांकि, इसमें बुलेट बीस्ट नाम की ताकत मौजूद है, जो मैदान पर दुश्मन को सटीकता और फायरिंग स्पीड को बढ़ाता है। प्रारंभिक स्तर पर गन की स्पीड 5% बढ़ाता है और आखरी स्तर पर 35% तक बड़ा सकता है।
#2 - Jota

Free Fire में Jota की ताकत सस्टेन्ड रेड्स है जो मैदान पर आक्रमक गेमप्ले खेलता है। DJ ALok की तरह खिलाड़ी की HP को रिकवर करता है। कैरेक्टर की लेवल बढ़ने पर ताकत बढ़ती जाती है जो मैदान पर खिलाड़ी को मददगार साबित होती है।
#3 - A124

Free Fire में A124 एक फीमेल कैरेक्टर है। ये DJ Alok की तरह कुल डाउन की सक्रिय है। इसमें थ्रिल ऑफ बैटल नाम की ताकत उपलब्ध है। ये मैदान पर खिलाड़ी की लेवल के अनुसार EP को बढ़ाता है।
Free Fire में ये तीनों कैरेक्टर्स बिलकुल DJ Alok की तरह कार्य करते हैं। इसलिए, प्लेयर्स डायमंड्स का इस्तेमाल करके स्टोर से खरीद सकते हैं।