Free Fire MAX में 3 पैसिव कैरेक्टर्स जिनका उपयोग कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में शुरुआत से ही कैरेक्टर्स की अहम भूमिका रही है। गेम के स्टोर सेक्शन में दो प्रकार की ताकत वाले कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें एक्टिव और पैसिव ताकत होती हैं। हालांकि, गेम में सबसे ज्यादा एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर्स को शक्तिशाली माना जाता है लेकिन प्लेयर्स पैसिव ताकत वाले कैरेक्टर्स को कमजोर मानते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 पैसिव कैरेक्टर्स के बारे में जानकरी देने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 पैसिव कैरेक्टर्स जिनका उपयोग कर सकते हैं

1) Nairi

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में पैसिव ताकत के साथ Nairi सबसे बढ़िया कैरेक्टर आता है। इसमें Ice Iron नाम की ताकत उपस्थित है। मैदान पर विरोधियों से फाइट करते समय खुद को बचाने के लिए ग्लू वॉल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अगर विरोधियों के द्वारा AR गन्स का उपयोग करके ग्लू वॉल को तोड़ने की कोशिश होती है, तो इस पात्र की ताकत ग्लू वॉल को 20% HP वापस प्रदान करता है। इस कैरेक्टर को स्टोर सेक्शन से 499 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।


2) Jota

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Jota सबसे शानदार करैक्टर है, जिसमें Sustained Raids नाम की ताकत मौजूद है। अगर मैदान पर दुश्मनों को गन्स का उपयोग करके डैमेज देते हैं, तो आपको 10% HP मिलेगी। इसके अलावा SMG और शॉटगन का उपयोग करके दुश्मन को किल करते हैं, तो तुरंत 35% HP मिलेगी। इस पात्र को 8000 गोल्ड और 499 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। इसका कुलडाउन समय 5 सेकेंड्स है।


3) Wukong

youtube-cover
Ad

गेम में Wukong सबसे प्रभावित करने वाला पात्र है, जिसमें Camoflague नाम की बेहतरीन ताकत है। इस कैरेक्टर की ताकत का उपयोग करते हैं, तो यह अनोखी आकृति में परिवर्तित हो जाता है और 20% मूवमेंट स्पीड को कम कर देता है। इसका कुलडाउन समय 300 सेकेंड्स है। अगर दुश्मन को किल करते हैं, तो तुरंत ताकत का इस्तेमाल कर पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में पैसिव कैरेक्टर्स की जानकारी लेखक ने अपनी राय पर दी है लेकिन सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग होती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications