Free Fire यह दुनिया का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है, जिसने भारत देश में अपना फैन बेस बनाया है, साथ ही इसने कॉम्पटेटिव फिल्ड में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
Garena Free Fire ने कई खिलाड़ियों का करियर भी बनाया है, जो यूट्यूब पर वीडियोस डालकर लाखों रूपये महीना कमाते हैं और उनके चैनल पर मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire के 5 सबसे ज्यादा फेमस खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।
Free Fire के 5 सबसे ज्यादा फेमस खिलाड़ी
#5 - Gyan Gaming

Gyan Gaming यह एक फेमस Free Fire कंटेंट क्रिएटर है, जो भारत के रहने वाले हैं। यह दोस्तों के साथ खेलकर दर्शकों का मनोंरजन करते हैं साथ ही उनके चैनल पर 9.48 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद है। यहां क्लिक करके चैनल को चैक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 4 सबसे प्रसिद्व फीमेल यूट्यूबर्स
#4 Desi Games

Desi Games यह एक फेमस यूट्यूबर है, जिन्हें भारत में Amit Bhai के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने यूट्यूब पर पहला वीडियो 2018 में डाला था। इस समय उनके चैनल पर 10मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद है। Desi Gamer का चैनल यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
#3 - AS_Gaming

Sunil Rana जिन्हें यूट्यूब पर AS_Gaming के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने सबसे पहला वीडियो यूट्यूब पर 2019 में डाला था, साथ ही उनके चैनल पर बिलियन व्यूज आए है। इस समय उनके चैनल पर 10.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद है। यहां क्लिक करके चैनल को चैक कर सकते हैं।
#2 - Dyland Pros

Dyland Pros यह एक फेमस Free Fire खिलाड़ी है, जो इंडोनेसिया के रहने वाले हैं। यह खिलाड़ी हर सीजन हीरोइक टियर पर जाते हैं। उनका गिल्ड-नाम NESC-IND है। इस खिलाड़ी के यूट्यूब चैनल पर 14.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद है। यहां क्लिक करके चैनल को चैक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए 2021 में स्टाइलिश फॉन्ट्स के साथ पेट्स के नाम कैसे बनाएं?
#1 - Total Gaming

Total Gaming यह एक फेमस Free Fire कंटेंट क्रिएटर है, जिन्हें AjjuBhai के नाम से भी जाना जाता है। इस खिलाड़ी के यूट्यूब चैनल पर 23.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद है साथ ही उनके वीडियोस पर करोड़ो व्यूज है। यहां क्लिक करके चैनल को चैक किया जा सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में Free Fire के सबसे फेमस खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है, जो भविष्य में कभी भी बदल सकते हैं)