Free Fire MAX में 5 ताकतवर पेट्स के विकल्प

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स और पेट्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी खिलाड़ियों के द्वारा ग्राउंड पर बेहतरीन पेट्स का उपयोग किया जाता है। वर्तमान में गेम के अंदर कुल 27 पेट्स मौजूद है। इन पेट्स को डायमंड्स का पेमेंट करके खरीद सकते हैं। हालांकि, इन-गेम अनेक पेट्स होने की वजह से प्लेयर्स सही पेट्स का चयन नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 ताकतवर पेट्स की जानकारी देने वाले हैं।


Free Fire MAX में 5 ताकतवर पेट्स के विकल्प

5) Beaston

Beaston पेट (Image via Garena)
Beaston पेट (Image via Garena)

ताकत - Helping Hand

Free Fire MAX में Beaston बेहतरीन पेट है, जिसमें Helping Hand ताकत मौजूद है। यह ग्राउंड पर फेंकने वाली चीजों पर अधिक ताकत लगाता है, जिसमें ग्रेनेड, स्मोक, ग्लू वॉल और फ़्लैश शामिल हैं। इन सभी को 10% से 30% ताकत लगाकर तेजी से फेंक सकता है।


4) Falco

Falco पेट (Image via Garena)
Falco पेट (Image via Garena)

ताकत - Skyline Spree

Free Fire MAX में Falco एक मात्र उड़ने वाला पेट है, जिसमें Skyline Spree ताकत है। यह बैटल रॉयल मोड के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसका उपयोग करके ग्राउंड पर 15% से 25% तेजी लैंड कर सकते हैं।


3) Rockie

Rockie पेट (Image via Garena)
Rockie पेट (Image via Garena)

ताकत - Stay Chill

Rockie गेम का आक्रामक पेट है, जिसमें Stay Chill ताकत है। यह कैरेक्टर्स के कुलडाउन समय को कम करता है। इस पेट का उपयोग करके कैरेक्टर्स का कुल डाउन 6% से 15% तक कम कर सकते हैं।


2) Detective Panda

Detective Panda पेट
Detective Panda पेट

ताकत - Panda's Blessings

Detective Panda लाभदायक पेट है, जिसमें Panda's Blessings ताकत है। यह फाइट के दौरान खिलाड़ियों को HP प्रदान करता है। अगर विरोधियों को किल करते हैं, तो प्लेयर को 7HP मिलती है।


1) Mr. Waggor

Mr. Waggor पेट (Image via Garena)
Mr. Waggor पेट (Image via Garena)

ताकत - Smooth Gloo

Free Fire MAX में Mr. Waggor पेट खिलाड़ियों को ग्लू वॉल प्रदान करता है। इस आइटम का उपयोग फाइट के दौरान सबसे ज्यादा किया जाता है। इस वजह से प्लेयर्स Mr. Waggor का उपयोग करके 100 सेकंड्स से 120 सेकंड्स में ग्लू वॉल प्राप्त कर सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में पेट्स की जानकारी लेखक ने अपनी राय पर दी है। सभी की पसंद अलग होती है।

App download animated image Get the free App now