Garena Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। भारत में PUBG Mobile बैन के बाद ये गेम और ज्यादा प्रसिद्ध हो गया है। PUBG Mobile की तरह ही Garena Free Fire में भी अलग-अलग तरीके के हथियार मौजूद है। अगर आपको क्लोज रेंज की फाइट लेना पसंद है तो आप गेम में इन गन्स का उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire: क्लोज रेंज के लिए 5 सबसे अच्छी गन्स
#1 P90

P90 एक अच्छा विकल्प है और मिड रेंज में भी इसे उपयोग किया जा सकता है। इसके मैगज़ीन में 50 बुलेट्स आती है। साथ ही इसका डैमेज 48 का है। इस वजह से ये एक बढ़िया विकल्प माना जाता है।
#2 MP40

MP40 क्लोज रेंज के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इस गन को काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसका रेट ऑफ फायर शानदार है। इसके साथ ही डैमेज 48 का है। हालांकि, कभी-कभी ये गन चौक कर जाती है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire vs PUBG Mobile Lite: कौनसा गेम 2GB रैम वाले फोन्स के लिए बेहतर है?
#3 MP5

MP5 के अच्छा विकल्प है क्योंकि इसका डैमेज 48 है। इस गन की फायरिंग स्पीड और रीलोड स्पीड इसे ख़ासबनाती है। इसका एम ठीक है वहीं इसपर नियंत्रण जमाना आसान हैं।
#4 M1014

M1014 एक ताकतवर शॉटगन है। इस गन का डैमेज 94 है। एक समय पर इसमें 6 गोली आती है और इसका रेट ऑफ फायर 38 का है। क्लोज रेंज के लिए सबसे अच्छी शॉटगन है।
#5 Thomson

Thomson एक ऐसी गन है जिसे खिलाडी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। गन काफी ज्यादा स्थिर है और इसका डैमेज 50 का है। साथ ही रेट ऑफ फायर्स भी शानदार है। इसके बावजकुड रीलोड स्पीड की वजह से गन कमजोर पड़ जाती है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के मौजूद सारी स्नाइपर्स और उनकी जानकारी