Free Fire MAX की आधिकारिक वेबसाइट पर क्या-क्या जानकारी उपलब्ध है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) काफी ज्यादा चर्चित बैटल रॉयल गेम है। कई लोग इस गेम को सालों से खेलते आए हैं। गेम की आधिकारिक वेबसाइट भी मौजूद है और इसपर छोटी-बड़ी हर तरह की जानकारी उपलब्ध है। कई लोग इस आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आधिकारिक वेबसाइट और इसपर मौजूद जानकारी पर नज़र डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX की आधिकारिक वेबसाइट पर क्या-क्या जानकारी उपलब्ध है?

Free Fire MAX की आधिकारिक वेबसाइट पर यहां क्लिक करके पहुंचा जा सकता है। इस वेबसाइट पर आपको Free Fire और MAX दोनों से जुड़ी खबरें मिल जाती हैं। आपको गूगल प्ले स्टोर की आधिकारिक लिंक भी मिल जाती है। इस वेबसाइट पर सिर्फ इतनी ही चीज़ें उपलब्ध नहीं हैं।

गेम की आधिकारिक वेबसाइट
गेम की आधिकारिक वेबसाइट

इस वेबसाइट पर कुछ भाषाओं का भी सपोर्ट मिल जाता है। अगर विकल्पों की बात की जाए, तो इसमें गेम, न्यूज़, मीडिया, सपोर्ट, यूनिवर्स और ईस्पोर्ट्स का सेक्शन मिल जाता है। मीडिया सेक्शन में आपको वीडियो, वॉलपेपर्स और ब्रांड एसेट्स का विकल्प मिल जाता है। आप यहां से अपने फोन के लिए वॉलपेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। सिर्फ PC ही नहीं, बल्कि मोबाइल के लिए भी ऑप्शन मौजूद हैं।

Ad

अगर आप इस वेबसाइट पर गेम के विकल्प पर क्लिक करते हैं, तो आपको पेट्स, कैरेक्टर्स, मैप्स, हथियारो और गाइडलाइंस दिख जाएंगी। आप गेम में मौजूद पेट्स और कैरेक्टर्स की जानकारी, उनकी ताकत समेत हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको गन्स और हथियारों की भी पूरी जानकारी स्टैट्स के साथ दिख जाएगी।

गेम में मौजूद फीचर्स (Image Credit ff.garena.com)
गेम में मौजूद फीचर्स (Image Credit ff.garena.com)

इसमें गेम में अभी मौजूद मैप्स भी उपलब्ध रहेंगे। देखा जाए तो इस वेबसाइट द्वारा आप गेम की बारीकियों के बारे में जान सकते हैं। यहां गन्स की तुलना करके आप प्रदर्शन में बड़ा सुधार दिखा सकते हैं। इसके अलावा पेट्स और कैरेक्टर्स की ताकत के बारे में छोटी-बड़ी सभी चीज़ें जान सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications