Free Fire India में आने वाले Zombie Hunt मोड के फीचर्स क्या हैं?

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इस गेम में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। गेम के आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर पेज द्वारा Zombie Hunt मोड के आने की पुष्टि हो गई है। कई लोगों को इस खास वर्जन के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम भारतीय वर्जन में आने वाले Zombie Hunt मोड को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire India में आने वाले Zombie Hunt मोड के फीचर्स क्या हैं?

Zombie Hunt मोड को बहुत पसंद किया जाता है। यह MAX और ग्लोबल वर्जन में मौजूद है। अब भारत में रिलीज किए जाने वाले वर्जन में भी इसे जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि इस मोड के नियम काफी ज्यादा अनोखे हैं और पिछली बार वाले Zombie मोड से इसे अलग रखा गया है। इसमें 4-4 खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच मैच होता है।

youtube-cover
Ad

यहां पर वेंडिंग मशीन मौजूद रहती है। आप टोकन्स द्वारा आयटम्स खरीद सकते हैं और एक काउंटआउट शुरू होने के बाद दो बड़े ज़ॉम्बी बॉस, Mr. V और The Butcher से आपकी लड़ाई होगी। आपको समय खत्म होने से पहले उन्हें धराशाई करना होगा। अगर समय समाप्त होने के बावजूद आप किल्स नहीं कर पाते हैं, तो ज़ॉम्बी टीम की जीत होगी। खिलाड़ी इस फाइट के दौरान नॉक होंगे, वो थोड़े समय में वापस आ जाएंगे। हालांकि, आपके टोकन्स खर्च होते रहेंगे।

किल्स करके आप टोकन्स पा सकते हैं और दोनों में से जो टीम पहले जीत दर्ज कर लेगी, उसकी जीत होगी। Free Fire India में इस मोड को लाने के बाद जरूर थोड़े बदलाव ला सकते हैं। अभी ग्लोबल वर्जन के फीचर्स के हिसाब से कुछ इस तरह से नियम रहेंगे। भारत में Zombie Hunt इवेंट की एंट्री के बाद ही मुख्य रूप से जानकारी मिलेगी कि किन-किन चीज़ों को जोड़ा जाने वाला है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications