Free Fire India की आधिकारिक प्राइवेसी पॉलिसी क्या है?

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। हर कोई भारत के लिए आने वाले खास वर्जन का इंतजार कर रहा है। कई लोगों के मन में डाटा की सुरक्षा को लेकर सवाल हैं। इस आर्टिकल में हम गेम की आधिकारिक प्राइवेसी पॉलिसी पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire India की आधिकारिक प्राइवेसी पॉलिसी क्या है?

Free Fire India के गूगल प्ले स्टोर पेज पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। इसमें डाटा की सुरक्षा को लेकर एक सेक्शन बना है। इसमें आपको पूरी जानकारी दी गई है और Garena की आधिकारिक वेबसाइट की प्राइवेसी पॉलिसी की लिंक भी शामिल है। यहां पर आपको पूरी जानकारी दी गई है। भारतीय सर्वर के हिसाब से प्राइवेसी पॉलिसी में चेंज आता रहता है।

Free Fire India का गूगल प्ले स्टोर पेज
Free Fire India का गूगल प्ले स्टोर पेज

Free Fire के डवलपर्स ने प्राइवेसी पॉलिसी में जानकारी दी है कि निजी डाटा को भारतीय या सिंगापुर के सर्वर पर प्रोसेस किया जाता है। साथ ही उन्होंने इस चीज़ का खुलासा भी किया है कि Garena इस डाटा को हमेशा ही प्राइवेसी लॉ के अंतर्गत ट्रांसफर करता है। डाटा का ट्रांसफर काफी ज्यादा सेफ रहता है। देखा जाए तो बहुत हद तक खिलाड़ियों की टेंशन खत्म हो जाती है।

Ad

डेवलपर्स ने यह भी बताया है कि किसी भी डाटा के कलेक्शन या फिर प्रोसेसिंग से अगर आपको समस्या है, तो फिर आप उनसे कांटेक्ट कर सकते हैं। आपको आसानी से जल्द से जल्द जानकारी मिल जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट की लिंक यहां पर मौजूद है और इसकी मदद से आप आसानी से आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही आप अपने डाटा को लेकर सभी जरुरी जानकारी पा सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर क्या बताया गया है?

डाटा की सुरक्षा
डाटा की सुरक्षा

डेवलपर्स ने साफ तौर पर बताया है कि डाटा किसी भी थर्ड पार्टी को शेयर नहीं किया जाएगा। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पेज द्वारा Garena ने बताया है कि निजी जानकारी को पूरी तरह से सेफ रखा जाने वाला है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications