Free Fire MAX का एडवांस सर्वर क्या होता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का एडवांस सर्वर काफी चर्चा का विषय रहता है। इसे समय-समय पर रिलीज किया जाता है और कई लोग इसी कारण एडवांस सर्वर को पसंद करते हैं। अभी भी कुछ लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि एडवांस सर्वर क्या होता है।


Free Fire MAX का एडवांस सर्वर क्या होता है?

एडवांस सर्वर (Image Via Garena)
एडवांस सर्वर (Image Via Garena)

Free Fire MAX में समय-समय पर लगातार अपडेट्स को जोड़ा जाता है। इन अपडेट्स के साथ नई चीज़ें जोड़ी जाती हैं। साथ ही कई चीज़ों के मामले में सुधार देखने को मिलता है। इन अपडेट्स के साथ कुछ मौकों पर बग्स और ग्लीच आ जाते हैं। इन चीज़ों से बचने के लिए एडवांस सर्वर को डिजाइन किया गया है।

मुख्य अपडेट्स से कुछ हफ्तों पहले एडवांस सर्वर को रिलीज किया जाता है। इसमें आने वाले फीचर्स मौजूद रहते हैं और आप एक टेस्टर बनकर इन फीचर्स को पहले ही ट्राय कर सकते हैं। आपको यहां पर गलतियां निकालनी होगी और इसके बदले आपको डायमंड्स के तौर पर इनाम मिलेंगे।

एडवांस सर्वर (Image Credit ff.garena.com)
एडवांस सर्वर (Image Credit ff.garena.com)

ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि मुख्य अपडेट बिना किसी दिक्कत के आए। देखा जाए तो यह एक अच्छी चीज़ रही क्योंकि पिछले कई अपडेट्स Garena के लिए काफी ज्यादा सफल साबित हुए हैं। आपको बता दें कि एडवांस सर्वर के लिए एक अलग वेबसाइट मौजूद है। इस वेबसाइट पर जाकर आपको अपनी आधिकारिक आईडी से लॉगिन करना होगा।

आपको रजिस्टर करना होगा और फिर एक्टिवेशन कोड मिलेगा। जब एडवांस सर्वर रिलीज होगा, तो उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद कोड डालने पर यह गेम खुलेगा। एडवांस सर्वर लगभग एक हफ्ते के लिए ही अमूमन उपलब्ध रहता है। अगर आपकी किस्मत रही, तो फिर आपको कोड मिलेगा और आप नए फीचर्स को मुख्य अपडेट के आने से पहले ही टेस्ट कर सकते हैं।

App download animated image Get the free App now