Free Fire MAX के Booyah Pass सीजन 13 की कीमत क्या है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में नया Booyah Pass रिलीज किया जा चुका है। साल की शुरुआत के साथ ही जनवरी 2024 का पास आ गया है। देखा जाए तो यह कंपनी का 13वां पास है और कई लोगों को यह बहुत ज्यादा पसंद आया है। लोगों को इस पास की कीमत के बारे में जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Booyah Pass सीजन 13 की कीमत क्या है और कितने प्रकार के पास मौजूद हैं।

Ad

Free Fire MAX के Booyah Pass सीजन 13 की कीमत क्या है?

यह नया Booyah Pass है (Image via Garena)
यह नया Booyah Pass है (Image via Garena)

हमेशा की तरह इस बार भी Booyah Pass की कीमत वैसी ही रखी गई है। आपको बता दें कि सीजन 13 में दो तरह के पास मौजूद हैं। आपको प्रीमियम और प्रीमियम प्लस के विकल्प दिख जाएंगे। प्रीमियम पास की कीमत 499 डायमंड्स हैं और प्रीमियम प्लस आपको 999 डायमंड्स में मिल जाएगा।

Ad

दोनों पास में आपको इनाम वहीं मिलने वाले हैं। इसी बीच प्रीमियम प्लस में आपको थोड़ा आगे से शुरू करने का विकल्प मिल जाता है। इसमें उतना ज्यादा फायदा नहीं होगा और इसी के चलते अगर आप ज्यादा डायमंड्स खर्च नहीं कर पाएंगे, तो फिर प्रीमियम विकल्प का ही उपयोग करें।दोनों में से 499 डायमंड्स वाला विकल्प पैसों के मामले में ज्यादा वैल्यू प्रदान करता है।

आपको प्रीमियम पास में यह इनाम मिलेंगे:

  • लेवल 1 - Booyah Pass Pet Choice क्रेट
  • लेवल 10 - Electro Spark बंडल
  • लेवल 30 - Electric Spitter लूट क्रेट
  • लेवल 40 - जीप – Electro Bumper स्किन
  • लेवल 50 - Electro Whisper बंडल
  • लेवल 70 - Electric Surge ग्रेनेड स्किन
  • लेवल 100 - Kingfisher – Electro Enigma और 4x BP S13 टोकन्स
  • लेवल 130 - Electro Moonblade स्किन
  • लेवल 140 - Electro Owner बैकपैक और 4x BP S13 टोकन्स
  • लेवल 150 - Excellent Service इमोट और 12x BP S13 टोकन
  • लेवल 151 - BP S13 बॉक्स (इनाम को दोहराया जाएगा)
Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications