Free Fire MAX में भारतीय वर्जन से जुड़े खास मैसेज का क्या अर्थ है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। भारत के लिए Garena ने खास वर्जन का ऐलान किया था लेकिन अभी तक यह गेम आया नहीं है। इसी वजह से फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह बना हुआ है। अभी गेम की नई रिलीज डेट का कोई भी ऐलान नहीं हुआ है और हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अभी मुख्य वर्जन में Free Fire India से जुड़ा खास मैसेज आ रहा है और कई लोगों के मन में सवाल है कि इसका क्या अर्थ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम भारतीय वर्जन से जुड़े खास मैसेज पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX में भारतीय वर्जन से जुड़े खास मैसेज का क्या अर्थ है?

Free Fire MAX अभी भारत में एक्टिव है और इसे कई लोग खेलना पसंद करते हैं। इसमें गेम के अंदर लॉगिन करने पर एक मैसेज दिखाया जा रहा है। यहां ऊपर Free Fire India लिखा हुआ है। मैसेज द्वारा बताया जा रहा है कि यह गेम नकली दुनिया में आधारित है और असल जीवन पर आधारित नहीं है। मैसेज में लिखा था,

"Free Fire MAX एक वर्चुयल दुनिया पर आधारित है और यह असल दुनिया से अलग है। अगर आप एलिमिनेट हो जाते हैं, तो चिंता नहीं कीजिए, आप फिर से गेम में जा सकते हैं। शुभकामनाएं और आनंद लीजिए।"

आप नीचे स्क्रीनशॉट में यह मैसेज देख सकते हैं:

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

कई रिपोर्ट्स के अनुसार Free Fire MAX बंद कर दिया जाएगा और भारत के लिए बनाया खास वर्जन ही देखने को मिलेगा। अभी भारतीय वर्जन की रिलीज डेट के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। एक बार गेम रिलीज हो जाए, उसके बाद चीज़ें आसानी से क्लियर हो जाएंगी। देखना होगा कि अब गेम को कब तक भारत में नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications