Free Fire Max क्या है और क्या भारतीय फैंस के लिए ये गेम उपलब्ध हैं?

image via ff.garena.com   ff15
image via ff.garena.com ff15

Garena Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को रिलीज के बाद जबरदस्त सफलता मिली हैं। Free Fire Max असल में गेम का बेहतर वर्जन है और इसमें फीचर्स के अंदर सुधार किये हैं। साथ ही खिलाड़ियों को यहां अलग अनुभव देने की कोशिश की गई है। हालांकि, अभी ये पूरी दुनिया में रिलीज नहीं किया गया है और सिर्फ कुछ देशों में उपलब्ध है। इस आर्टिकल में हम Free Fire Max के बारे में बात करेंगे।


Free Fire Max क्या है?

youtube-cover

डेवलपर्स के अनुसार Free Fire Max असल में बेहतर वर्जन है। इस गेम के अंदर खिलाड़ियों का अनुभव एक अलग स्तर पर लेकर जाने की कोशिश की गई है। साथ ही यहां पर मुख्य वर्जन से बेहतर ग्राफिक्स, एनिमेशन, ऑडियो इफेक्ट्स और अन्य चीज़ें मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज के लिए 5 सबसे जबरदस्त और खास कैरेक्टर्स जिनका उपयोग किया जा सकता है

साथ ही इसे नई 'Firelink technology' के साथ प्रमोट किया जा रहा है। असल में ये गेम के बीच राह आसान करता है और खिलाड़ी अपने मुख्य एकाउंट से ही इस गेम को भी खेल पाते हैं। साथ ही Free Fire Max और Free Fire के बीच अभी के लिए दुरी बनाई गई है।

इस समय Free Fire Max असल में इन देशों में उपलब्ध है:

  • मलेशिया
  • बोलीविया
  • वियतनाम

ऐसे में भारतीय खिलाड़ी इस वर्जन को नहीं खेल पाएंगे। हाल ही में MENA रीजन के लिए इस गेम के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। थोड़े समय में Free Fire Max को भारत के अंदर भी लाया जा सकता है। इसके लिए भी रजिस्ट्रेशन देखने को मिल सकते हैं। खैर, इस समय तो ये भारत में उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के नए बरमूडा मैप पर जीत दर्ज करने के लिए 3 सबसे अहम बातें जिनका खिलाड़ियों को ध्यान रखना होगा

Edited by Ujjaval E-Sports