Free Fire MAX के OB43 अपडेट की रिलीज डेट क्या है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के OB43 अपडेट का हर कोई काफी समय से इंतजार कर रहा है। यह साल 2024 का पहला अपडेट रहने वाला है। आपको बता दें कि अभी OB42 वर्जन चल रहा है और यह अक्टूबर 2023 में रिलीज किया गया था। इसमें कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए थे और अब नए अपडेट्स के साथ अन्य फीचर्स की भी एंट्री देखने को मिलेगी। कई लोगों को नए अपडेट की आधिकारिक रिलीज डेट समय के बारे में जानकारी नहीं होगी। हाल ही में डेवलपर्स ने रिलीज डेट का ऐलान किया है। इस आर्टिकल में हम OB43 अपडेट की रिलीज डेट पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX के OB43 अपडेट की रिलीज डेट क्या है?

अपडेट जल्द ही रिलीज हो जाएगा (Image via Garena)
अपडेट जल्द ही रिलीज हो जाएगा (Image via Garena)

Garena ने आधिकारिक तौर पर OB43 अपडेट की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। उनके अनुसार यह 24 जनवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने नए फीचर्स को लेकर भी थोड़ी जानकारी दी गई है। जल्द ही डेवलपर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नए वर्जन से जुड़े टीज़र डाल सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में लगातार नए अपडेट को लेकर इवेंट्स भी रिलीज किए गए हैं। ऐसे में अब OB43 वर्जन की एंट्री के बाद चीज़ें बहुत ज्यादा रोचक बन सकती हैं।

Ad

अपडेट के लिए संभावित समय क्या रहेगा?

रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी (Image via Garena)
रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी (Image via Garena)

Free Fire MAX के पुराने अपडेट्स को देखें, तो समय का भी अनुमान लगा सकते हैं। भारतीय समय के अनुसार यह अपडेट सुबह 9:30 को लाया जा सकता है। डेवलपर्स ने मेंटेनेंस ब्रेक पर अंकुश लगा दिया है। देखना होगा कि इस बार ब्रेक को जोड़ा जाता है, या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो अपडेट रिलीज होने के बाद इसे तुरंत डाउनलोड करके नए फीचर्स ट्राय कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications