Sigma Battle Royal गेम क्या है और यह Free Fire MAX से किस तरह मिलता-जुलता है?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX को बहुत पसंद किया जाता है। यह लो एंड फोन्स में भी आसानी से चल जाता है। काफी समय से Sigma Battle Royale नाम का गेम चर्चा का विषय बना है क्योंकि यह Free Fire MAX की कॉपी की तरह लगता है। आपको बता दें कि दोनों के ही डेवलपर्स अलग हैं। इस आर्टिकल में हम Sigma Battle Royale के बारे में बात करेंगे।

Ad

Sigma Battle Royale गेम क्या है?

Sigma Battle Royale को Studio Arm Private Limited ने बनाया है और यह गूगल प्ले स्टोर पर 48 घंटों के लिए उपलब्ध था। इसी बीच 5 लाख लोगों से ज्यादा ने इस गेम को इंस्टॉल किया। हालांकि, Google ने इसे हटा दिया। इसका एक बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि Sigma की पॉलिसी, Google के Developer Program पॉलिसी से मेल नहीं कहती है।

किसी पॉलिसी का उलंघन हुआ है। इसी वजह से Sigma को हटाया गया था। आपको बता दें कि यह Free Fire MAX से मिलता-जुलता था। इसी वजह से भी शायद गूगल की पॉलिसी का उलंघन हुआ है। आपको बता दें Sigma के मैप्स, मोड्स, हथियार और अन्य चीज़ें Free Fire MAX की तरह ही थी ही थी।

Sigma Battle Royale का सर्वर भी अब ऑफलाइन हो गया है (Image via Studio Arm Private Limited)
Sigma Battle Royale का सर्वर भी अब ऑफलाइन हो गया है (Image via Studio Arm Private Limited)

आपको बता दें कि Sigma के पास Google Play का ऑथेंटिकेशन नहीं है। कुछ दिनों पहले डेवलपर्स ने Sigma के सर्वर बंद कर दिए और आगे की जानकारी तक गेम को बंद रखने की ही बात कही। गेम खोलने पर ऐसा लिखा आ रहा है,

Ad
"सर्वर बंद हो गया है। इस टेस्ट का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद और हम आगे जाकर आपसे फिर मिलना चाहेंगे।"

आपको बता दें कि सर्वर अभी बंद है। इसके बावजूद भी कई वेबसाइट दावा कर रही हैं कि APK फाइल्स द्वारा Sigma काम कर रहा है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications